26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 7th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : मायरा हुई स्कूल से सस्पेंड, अरमान हुआ परेशान

ये रिश्ता क्या कहलाता है 7th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अरमान मायरा की वजह से हो जाता है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अभीरा को काकी रिंकू के लिए कहती है कि, उसकी बेटी को लेकर उसका सपना है कि, वो बड़ी गाड़ी में विदा हो ऐसे में अभीरा कहती है ये काम जो जाएगा।

अरमान का गुस्सा

मेहर अरमान और मायरा के साथ अपने दोस्त के साथ साइकिलिंग देखने आती है। जहां, मायरा को ये करने में बहुत डर लग रहा होता है लेकिन अरमान पर भरोसा रखने के लिए वो कहती है। मेहर को उसकी दोस्त कहती है अरमान ने हमेशा उसका साथ दिया है। जिसके बाद अब उसे जीवनसाथी बना लेना चाहिए। मेहर इस बात पर कुछ कहती नहीं है। अभीरा और मुक्ति दोनों ही अपने काम को लेकर परेशान होते है। जहां मुक्ति अब अभीरा को शीत मास्क देती है और कहती है कि इसे लगाकर रखो। मुक्ति को अभीरा बेसिक चीजें सीखने के लिए कहती है क्योंकि, हॉस्टल में यही सब काम आने वाला है। अभीरा के घर पर अंजान शख्स आता है जो मुक्ति को बड़ा सा फोन देकर जाता है। अभीरा अंदर से उसकी बातें सुनती है और बाहर जाकर उसे गाड़ी निकलने के लिए कहती है। जहां, वो उसका दिया हुआ फोन वापस कर देती है और कहती है कि, किसी भी तरफ से ये चीज और यह घर उन्हें नहीं दी जाएगी। अपने मालिक को जाकर उसे ये बात बतानी होगी।

मुक्ति का रिजल्ट

अरमान मित्तल को लेकर कहता है ये काम से उसे पहले पता था कि कुछ होने वाला नहीं है। जिसके बाद अब उसे कुछ ना कुछ करना होगा। कृष से उस चॉल के ऑनर के बारे में पूछा जाता है। जहां, कृष शख्स का नाम बताता है। अरमान उसके मालिक को मैसेज करता है लेकिन असल में वो मैसेज अभीरा को कर रहा होता है। अभीरा ये मैसेज देखती है और उसे लूजर का टैग दे देती है। अरमान को समझ नहीं आता इतनी बतमीज़ी कौन कर रहा है ? अरमान को विद्या को लेकर फोन आता है और उसे तुरंत मायरा के स्कूल बुलाया जाता है। मुक्ति अपने रिजल्ट को लेकर चिंता में रहती है और उसे फेल होने के चांसेज लगते है। लेकिन अभीरा उसका रिजल्ट देखती है। वही वो कहती है पासिंग नंबर भी नहीं आए है उसे। दूसरी तरफ अरमान को मायरा के स्कूल से कंप्लेंन मिलती है कि, बार – बार शरारत की वजह से उसे अब बाहर निकाल दिया जा रहा है।

मायरा हुई इमोशनल

अरमान सभी को समझाने की कोशिश करता है लेकिन मक्की भी उसकी बात सुनता नहीं है और मायरा वहां से चली जाती है अपने पापा के साथ। वही दूसरी तरफ मुक्ति के साथ अभी डांस गाना करते है और उसे बताते है कि वो फर्स्ट आई है। जिसे सुनकर वो बहुत खुश होती है। मायरा अरमान को बाहर आकर अपनी प्रॉब्लम बताती है और कहती है कि, बार – बार उसे ऐसा लगता है कि, कोई उसे जला रहा है। बार – बार उसे ऐस लगता है वो मरने वाली है। जिसके लिए वो ये सब करती है। अरमान मन में सोचने लग जाता है कि जिसने भी उसके साथ ये सब किया है वो कभी भी उसे माफ नहीं करेगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा के गैराज में अरमान की गाड़ी आती है। जहां सभी उसी गाड़ी को ठीक करने लग जाते है। जहां, अरमान का गुस्सा देखकर मुक्ति कहती है कार का मालिक बहुत ही ज्यादा गुस्से वाला है। अरमान के हाथ से ब्रेसलेट गिर जाता है। जहां अभीरा को मुक्ति कहती है बहुत पैसे वाली गाड़ी आई थी। पैसे बन गए है। वही अरमान का ब्रेसलेट अभीरा देखती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें