26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 4th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा हुई इमोशनल, मेहर ने तोड़ी सगाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है 4th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, मेहर अपनी सगाई तोड़ देती है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां, अरमान स्टेज पर मेहर के मंगेतर को बुलाता है। जहां दोनों की सगाई हो जाती है।

अरमान का गुस्सा

अरमान और सभी लोग पार्टी में डांस करते है। जहां, मायरा का दुपट्टा वेटर के गले में फंस जाता है। जिसके बाद अरमान का गुस्सा उस वेटर पर फूट जाता है लेकिन, मायरा उसे रोक देती है। अरमान और मायरा को देखकर मेहर उस वेटर पर चिल्लाती है लेकिन अरमान उसे रोक देता है और कहता है उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया हुआ है। अरमान और मायरा दोनों ही वेटर से माफी मांगते है। जिसे देखकर विद्या कहती है मायरा की परवरिश अरमान ने की है। जिसे देखकर तान्या वहां कहती है कि, मायरा की परवरिश में अभीरा का भी हाथ है। मायरा ये बात सुनकर वहां से चली जाती है और उसे पुरानी बातें याद आती रहती है। जिसके बाद अरमान भी उसके पीछे जाता है।

अभीरा की मन्नत

अभीरा मंदिर में वाणी को।लेकर प्रार्थना करती है और साथ ही उसकी काकी अभीरा मन्नत की चुनरी देती है। अभीरा वाणी के साथ – साथ मायरा के साथ मन्नत मांगती है कि उसे हमेशा खुश रहना रखना। मायरा इमोशनल होकर रोड पर गिर जाती है। जहां, अरमान उसे कहता है हम किसी पर अपना गुस्सा नहीं निकाल सकते है लेकिन, दीवार को पेंट कर सकते है मायरा दीवार को पूरे रंग से भर देती है। जिसके बाद मायरा अपने पापा को सॉरी कहती है और कहती है कि, उसकी वजह से सब परेशान हो गए हैं। अरमान घर आता है देखता है कि, किस तरह से तान्या ने सब कुछ खराब कर दिया है ? तान्या अरमान से माफी मांगती है लेकिन वो कहती है अभीरा मायरा की जिदंगी से जा नहीं सकती है।

मेहर ने तोड़ा रिश्ता

तान्या को अरमान अभीरा की कोई भी बात करने से मना करता है। जिसके बाद दोनों में बहस हो जाती है। लेकिन तभी मनोज अरमान को बताता है कि, मेहर ने अपने आपको बंद कर दिया है। मेहर के कमरे में अरमान जाता है। जहां, वो बताती है कि अभिषेक को पुराने एम्पलाई को सेलरी नहीं पता है। अरमान को मेहर का ये फैसला है सही लगता है। अरमान बाहर आकर अभिषेक को अंगूठी देता है और दोनों के बीच बहस हो जाती है। जिसके बाद घरवालों के सामने अरमान और मेहर वहां से चले जाते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मायरा का पहला दिन रहता है कॉलेज में जहां, अब अरमान उसकी तस्वीर लेता है और अभीरा उसके अकाउंट को स्टॉक करती है। जिसे देखकर वो इमोशनल हो जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें