26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 3rd फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : तान्या की बातों से मायरा को लगा बुरा, अरमान और मेहर की सगाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है 3rd फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अरमान और मेहर की हो रही है सगाई।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अभीरा को गुस्सा आ रहा होता है कि किस तरह से राधे श्याम ने उसे उसके रिश्ते को लेकर सुनाया है।

अभीर का गुस्सा

मुक्ति अपनी मां से पूछने की कोशिश करती है। लेकिन, अभीरा उसे बताती नहीं है और कहती है कि अब तक समय सिर्फ हाथ से निकल रहा था अब नॉट्स भी। ऐसे में अब मुक्ति चाहती है वो किसी भी तरह अपनी मां के मूड को ठीक कर दे। दूसरी तरफ मेहर और अरमान के बीच दोस्ती होती है और दोनों ही साइकिलिंग करते है। जहां बीच में ही मेहर गिर जाती है और अरमान आगे विनर बन जाता है। मेहर सगाई के लिए अरमान को कहती है। जहां अरमान कहता है सारी तैयारियां हो चुकी है और मायरा अभी उसके कपड़े सेलेक्ट कर रही होगी। वही दूसरी तरफ मायरा अपने पापा के कपड़े को लेकर सारी चीजें देखती है लेकिन उसे कुछ पसंद नहीं आता है। जहां विद्या उसकी मदद करने के लिए कहती है। लेकिन विद्या और मायरा दोनों को ही कुछ पसंद नहीं आता है। विद्या मायरा की बातें – उसके कुछ पलों को याद करती है। जहां वो कहती है हर बार अरमान ने उसे बहुत अच्छे से संभाला है। वही अरमान के लिए उसे कपड़ा मिल जाता है। जिसके लिए वो बहुत खुश हो जाती है।

मनीषा और काजल की बहस

मेहर के घर सगाई की तैयारियां चल रही होती है। जहां सभी परिवार आते हैं सिर्फ और सिर्फ दादी सा को छोड़कर। काजल और संजय को देखकर मनीषा अपने पैसों का रुतबा दिखाती है और अपने हाथ के कंगन काजल को दे देती है। ये चीज किसी को पसंद नहीं आती है लेकिन, मनीषा को कोई कहता नहीं है। काजल को इस बात का बुरा लगा रहाता है लेकिन, काजल को विद्या और संजय समझाते है। मनीषा दोनों की बातों को सुने के बाद काजल के हाथ से कंगन लेती है और विद्या भी मनीषा को कहती है तोहफा अच्छा दिया लेकिन बार – बार कहकर उसकी कीमत उसने कम कर दी है। वही दूसरी तरफ, अरमान तैयार हो जाता है। जहां वो सोचता है आज मायरा अच्छी दिख रही होगी तो, उसका वो वीडियो बनाएगा। दोनों एक साथ ही एक – दूसरे का वीडियो बनाते है। जिसके बाद अरमान मायरा को काजल लगा देता है। वही दोनों एक – दूसरे की तारीफ करते है। मायरा अचानक से परेशान हो जाती है क्योंकि, उसे पिंपल आ गया होता है लेकिन मायरा की इस परेशानी को अरमान पैच लगाकर ठीक कर देता है। जिसे मायरा को लगता है, कि उसके पापा के पास हर चीज का सोल्यूशन है। अरमान और मायरा दोनों सगाई के फंक्शन में आते है। जहां मेहर और अरमान दोनों ही सगाई को लेकर बहुत खुश होते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा मायरा और वाणी दोनों के लिए मन्नत मांगती है।विद्या मायरा की तारीफ करती है। जिसके बाद अब विद्या कहती है मायरा कि परवरिश में सिर्फ और सिर्फ अरमान का हाथ है। वही दूसरी तरफ, तान्या इस बीच उसकी मां का नाम भी निकालती है। जिसके लिए अरमान को अच्छा नहीं लगता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें