ये रिश्ता क्या कहलाता है 26th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters. com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब देखने मिलने वाला है कि, किस तरह से अभीरा घर परिवार को संभालने वाली है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां अरमान मैनेजर को बार – बार ड्रिंक्स देने के लिए कहता है और मेहर उसे ये सब करने से मना करती है।
अरमान की परेशानी
अरमान अब अपने घर जाना चाहता है लेकिन नशे की वजह से वो कुछ कर नहीं पाता है। दूसरी तरफ अभीरा कार को सजा रही होती है और काका उसे बात करने की कोशिश करते है लेकिन अभीरा कोई जवाब नहीं देती है। अभीरा के लिए काका हॉर्न बजाते है और तब जाकर अभीरा काका से कहती है मीटिंग में जो हुआ है वो बस वही सोच रही थी। मायरा के पार्टी में सभी लोग एंजॉय कर रहे होते है लेकिन अचानक से मायरा के फ्रेड उसे अल्कोहॉल देते है। जिसकी वजह से मायरा परेशान हो जाती है और वहां से चली जाती है लेकिन तब तक वहां पर मैम आ जाती है। मायरा उस रूम में रहती नहीं है। बल्कि सभी लोग मायरा का नाम डालते है। लेकिन मुक्ति के कमरे में मैम आती है और वो कहती है मायरा कब से यही है बाहर नहीं गई है। मुक्ति मायरा को बचा लेती है और मायरा कहती है मुक्ति ने क्यों उसकी मदद की है ? असल में मायरा जिस रूम में पार्टी कर रही होती है। उस रूम से मुक्ति मायरा को लेकर चली जाती है। जिसकी वजह से वो बच जाती है। मुक्ति का ब्लैंकेट मायरा को पसंद आता है लेकिन वो मायरा को देती नहीं है।
अभीरा की चिंता
मेहर ग्लास और बॉटल दोनों देखती है कि, अरमान कभी भी इतना नहीं पिता है तो आज क्या हुआ है ? मेहर अपने मैनेजर को पता करने के लिए कहती है। अरमान शराब के नशे में अभीरा के गैरेज आता है। जहां अभीरा को कोई अरमान नाम के शख्स को कार डिलीवर करनी होती है और अभीरा को गुस्सा आ जाता है कि उसे अब इस नाम के शख्स को याद नहीं करना है। काका कहते है इस जमीन के लिए सभी को लड़ना होगा और वो वकील है वो राधे श्याम मित्तल और मेहर मित्तल है। ये सुनकर अभीरा सोचने लग जाती है क्या अरमान के सामने सच आया नहीं ? तब तक अभीरा देखती है अरमान का कार से एक्सिडेंट होने वाला होता है लेकिन वो बच जाता है। अरमान के पास अभीरा आती है लेकिन वो मदद नहीं करना चाहती है। अभीरा उसके ड्राइवर को कहती है यहां से हॉस्पिटल बहुत दूर है। लेकिन, थोड़ी देर के लिए अरमान अंदर आ सकता है। ड्राइवर को अभीरा डॉक्टर को ले जाने के लिए भेजती है और मेहर को पता चल जाता है कि आज वो अभीरा से मिला था। जिसकी वजह से मेहर का गुस्सा ओर बढ़ जाता है पर मेहर अब वाणी के बारे में पता करने के लिए कहती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा को अरमान कल रात का खर्चा देता है लेकिन ज्यादा दे देता है जिसकी वजह से अरमान को अभीरा को कुछ पैसे लौटा देती है और अभीरा कहती है जो उसका हक नहीं है वो नहीं लेती है और जो हक है उसे छीन ले लेती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

