ये रिश्ता क्या कहलाता है 14th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, किस तरह से मायरा और मुक्ति अपने मुश्किल दौड़ से गुजरने वाले है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है कि, किस तरह से अभीरा के प्यार पर अरमान ने सवाल उठाए थे।
अरमान की परेशानी
अभीरा अरमान के पैरों पर गिर जाती है। जहां, वो मायरा से मिलने के लिए एक मौका मांगती है। लेकिन, अभीरा को अरमान ऐसा करने नहीं देता है। जिसके बाद अभीरा और अरमान में बहस हो जाती है कि, किस तरह से मायरा को वो अकेले रखेगा एक मां के बिना ? बाहर मायरा भी आती है। जहां, अभीरा उसे कहती है एक बार गले मिलने के लिए। लेकिन मायरा की बात वो सुनती नहीं है और वहां से भाग जाती है। जहां रोड पर गाड़ी का ध्यान नहीं रहता है और मायरा का एक्सिडेंट होने वाला होता है। लेकिन सही समय पर अरमान उसे बचा लेता है। अरमान मायरा को लेकर वहां से चले जाता है और कहता है कि किस तरह से अभीरा ने सिर्फ और सिर्फ अपना ही देखा है।
अभीरा हुई इमोशनल
अभीरा विद्या से मिलने के लिए बाहर आती है। जहां वो मायरा को लेकर कहती है लेकिन अभीरा से विद्या कहती है साल भर से उसकी नफरत तेरे लिए कम नहीं हुई है। बल्कि और भी ज्यादा बढ़ गई हुई है। ऐसे में अब अभीरा को समझ नहीं आता है कि वो मायरा से किस तरह मिले। मायरा को हॉस्टल जाना चाहिए होता है। जहां, उसे कुछ पर्सनल समान लेना होता है। लेकिन वो किसी को भी बताती नहीं है। ऐसे में अरमान वहां आता है और उसे पूछता है उसे क्या चाहिए अरमान से मायरा बात छिपाकर कहती है कुछ नहीं स्नैक्स चाहिए था। अरमान पर्सनल कुछ समान मायरा के बैग में रख देता है। जहां वो सोचता है मायरा को ये सब बातें उसकी मां समझा सकती थी लेकिन, वक्त ने अब कुछ बदल दिया है।
मुक्ति और मायरा की शॉपिंग
मुक्ति को भी अभीरा यही बात समझाती है क्योंकि, अभीरा को मायरा की याद आ रही होती है और कही ना कही आज मायरा को अभीरा की जरूरत भी थी। मुक्ति अभीरा को अब कुछ समझाती है और उसे इनर वेयर लेने की बात करती है। वही मायरा ऑनलाइन शॉपिंग करती है। जहां, विद्या और सभी लोग उसे सरप्राइस करने आते है। लेकिन विद्या मायरा के फोन में ये सब देखती है और उसे कहती है कुछ समान उसे स्टोर से लेने चाहिए। अभीरा और मुक्ति और मायरा पूरे परिवार के साथ शॉपिंग के लिए जाती है। जहां सभी को देखकर मायरा को काफी ज्यादा अजीब लगता है और वो अभीरा को याद करने लग जाती है। मुक्ति अभीरा की बातों को समझती है और सारी चीजें अभीरा के हिसाब से लेती है। विद्या और सभी लोग मायरा को बाहर आने के लिए कहते है लेकिन काफी देर से मायरा अंदर बैठकर रो रही होती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा को लेकर माधव कहता है कि किस तरह से हर बार वो अभीरा की गलती गिनवाता हैं। वही दूसरी तरफ, अरमान ये नाम लेने से करता है मना। काकी अभीरा से उसके पति के बारे में पूछती है। जहां, अभीरा ये सब कहने से इंकार कर देती हैं। अभीरा और अरमान दोनों ही अपने अतीत को याद करके इमोशनल हो जाते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

