ये रिश्ता क्या कहलाता है 12th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, मायरा को लेकर अरमान चाहता है वो अब हॉस्टल चली जाए।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान और सभी से होती है। जहां घर में सभी लोग शॉपिंग करके आते है और काजल का एक बार फिर से मनीषा मजाक बनाती है।
अरमान की परेशानी
अरमान इस बीच वहां आता है और उसे देखकर सभी शांत हो जाते है। अरमान घर के नौकर पर भी चिल्लाता है क्योंकि, उसने अरमान को गर्म पानी लाकर दे दिया था। मायरा वहां मनीषा और काजल के बीच फैशन को लेकर बात करती है और दोनों के बीच दोस्ती करवाती है। वही दूसरी कैमरा लेकर आता है और मायरा को सरप्राइस देता है। जहां वो कुछ पल को रिकॉर्ड को करता है। मायरा बहुत खुश होती है कि, उसका एडमिशन हो गया है। वही दादी सा अरमान को कहती है उसने दर्ज निभा दिया है लेकिन अभी भी उसे बहुत कुछ करना बाकी है। अरमान को समझ नहीं आता है कि, आखिरकार दादी सा ने ऐसा क्यों कहां है ? अभीरा और मुक्ति जमकर दोनों रिंकू की शादी में डांस करते हैं।
मायरा का डर
अभीरा को बैंकर की तरफ से पता चलता है कि, पहला इंस्टालमेंट मांगा गया है उनसे। जिसकी वजह से अभीरा की चिंता बढ़ जाती है। अरमान सभी चीजों को लेकर मायरा को तैयार करवाने की कोशिश करता है कि आगे जाकर उसे किसी पर भी डिपेंड रहने की जरूरत नहीं है। अरमान बताता है हॉस्टल में उसे अब कुछ ना कुछ पूछेंगे। मायरा कहती है कि, उसके पापा बेस्ट हैं ये बात वो सभी को बता देगी। मायरा अपने पापा को उनकी गाड़ी को लेकर पूछती है कहां है गाड़ी ? अरमान उसे अगली सुबह का बताता है। वही दूसरी तरफ अभीरा गाड़ी को लेकर परेशान रहती है लेकिन काकी उसका धन्यवाद करती है कि, किस तरह से सब कुछ मैनेज किया हुआ है उसने। अगली सुबह अभीरा को पता चलता है गाड़ी की डिलीवरी नहीं हुई है। अभीरा अपने आदमी को गाड़ी से डेकोरेशन हटाने को कहता है। अरमान बाहर आता है और अपनी गाड़ी के बारे में पूछता है। लेकिन उसे पता चलता है कि, गाड़ी आई नहीं है। अरमान ऑनर को फोन करता है जहां वो वार्निंग देता है गाडी जल्दी देने के लिए लेकिन, अभीरा के फोन का नेटवर्क ही चले जाता है। तब तक अरमान की गाड़ी आ जाती है। डेकोरेशन के साथ जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। अरमान गाड़ी देखने जाता है और भी ज्यादा गुस्सा हो जाता है। ये देखकर घरवालों को भी काफी ज्यादा अजीब लगता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा को लेकर माधव कहता है कि किस तरह से हर बार वो अभीरा की गिनती गिनवाता हैं। वही दूसरी तरफ, अरमान ये नाम लेने से करता है मना। काकी अभीरा से उसके पति के बारे में पूछती है। जहां, अभीरा ये सब कहने से इंकार कर देती हैं।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

