28.1 C
Mumbai
बुधवार, मार्च 11, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 11th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा से मांगी विद्या ने माफी, अरमान ने दी सलाह

ये रिश्ता क्या कहलाता है 11th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अभीरा दादी सा का ख्याल रख रही होती है। वही अरमान भी दादी सा के पास आता है। दादी सा का ख्याल रखने के लिए अपनी शर्ट वो वहां रख देता है क्योंकि, अरमान भी थोड़ी देर वहां आराम कर रहा होता है।

अभीरा की परेशानी

अभीरा से बात करने के लिए तान्या उसके पास आती है। जहां वो अभीरा से कहती है हर बार वो कैसे कर लेती है ? अभीरा सच में एक ईमानदार औरत है जो कभी भी किसी से डरती नहीं है। अभीरा तान्या को भी यही बात समझाती है कि, अभीरा जैसी उसे उसकी लाइफ नहीं बनानी है जिसकी वजह से तान्या को खुद पर ध्यान देना होगा। मेहर विद्या के सामने पागल होने का नाटक करती है क्योंकि अब उसे डर लग रहा है अभीरा उसे उसका अरमान छीन लेगी। विद्या को समझ नहीं आता है वो क्या करे ऐसा ?

अभीरा की कोशिश

अभीरा दादी सा के कमरे में होती है। जहां वो देखती है कि, अरमान का शर्ट अभीरा ने हाथ में रखा है। जिसके बाद इस चीज को लेकर विद्या नीचे बवाल करती है। वही, विद्या अभीरा को नीचे बहुत ही प्यार से लेकर आती है लेकिन, आते ही वो अभीरा को भला बुरा कहती है विद्या का कहना होता है कि, अभीरा यहां सिर्फ अरमान को रिझाने की कोशिश कर रही है। क्योंकि, जमीन का मामला है। ऐसे में अरमान विद्या से कहता है कि, अभीरा और उसके प्रॉब्लम सब अलग है। लेकिन अभीरा के साथ ये करना सही नहीं है। विद्या शर्ट वाली बात रखती है सबके सामने। जहां अरमान कहता है वो शर्ट उसने ही रखा हुआ था। विद्या से अरमान माफी मांगने के लिए कहता है। लेकिन अभीरा वहां से जाने की कोशिश करती है। अभीरा को माधव रोकता है और कहता है कि, इस बार उसे समझना होगा। विद्या माफी मांगने के लिए मना करती है। लेकिन, अरमान कहता है वो माफी मांगेगा। जिसके बाद विद्या माफी मांगती है और अभीरा वहां से चली जाती है। दादी सा के कमरे में आने के बाद अरमान अभीरा को बुक देता है और कहता है अब उसे यहां रहने की चिंता नहीं करनी चाहिए। वो रह सकती है अगर उसका मन नहीं है तो, दादी सा से वो बात करेगा। अभीरा मना करती है और अरमान को वहां से जाने के लिए कहती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, आर्यन घर पर आता है जहां, वो अभीरा को घर से जाने के लिए मना करता है क्योंकि, उसकी गर्लफ्रेंड के घर वाले तलाक को भी गलत मानते है। जिसके बाद अभीरा को आर्यन शादी का नाटक करने के लिए कहता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें