32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

तू जूलिएट जट दी 9th मार्च 2026 रिटेन अपडेट :  नवाब और हीर का प्लान, टूट गया गुलाब का भरोसा

तू जूलिएट जट दी 9th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर हो चुकी है सिंघल को लेकर परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर और नवाब अपने मुसीबत कर बारे में सोच रहे होते है कि, किस तरह से वो इस मुसीबत से बाहर निकलेंगे ?

हीर और नवाब का रोमांस

नवाब हीर को समझाता है और उसे कहता है कि, हीर ने इतना कुछ लाइफ में किया है और भी बहुत कुछ करना है उसे तो, उसे समझना होगा और जिसने भी ये सब किया हुआ है उसके लिए साजिश रचनी होगी। इस बात पर हीर भी नवाब के लिए अच्छा सोचती है। वही अगले दिन नवाब कॉलेज में जाता है लेकिन हीर अंदर जाना नहीं चाहती है क्योंकि फिर सभी लोग चोरी की बातें करेंगे जिसे जीर को अच्छा नहीं लगने वाला है। नवाब हीर को कहता है अगर किसी ने कुछ कहा तो हीर भी जवाब देगी और नवाब के कहने पर हीर ऐसा करती भी है। हीर को लेकर जो भी चीजें सभी करते है एक – एक कर हीर भी सभी को जवाब देती है। ऐसे में कॉलेज के कुछ स्टूडेंट्स कॉलेज में ही प्रोटेस्ट करते है हीर के खिलाफ। जहां उनका कहना होता है कि हीर ने चोरी की है और उसकी सजा मिलेगी। इस बात पर टीना भी नवाब के खिलाफ होती है।

गुलाब की चाल

सिंघल गुलाब और ऋचा को धमकी देता है कि सिंघल जब तक छिपा हुआ है तब तक ठीक है लेकिन, जब सामने आएगा तो मुसीबत होगा। गुलाब इस बारे में सोचने लग जाती है। वही हीर कॉलेज में कहती है ये कॉलेज उसका सपना है और वो अपनी बेगुनाही साबित करके रहेगी। घर आते ही नवाब और हीर अपने प्लान पर काम करते है और उन्हें पता चलता है कि, जिस गाड़ी की तलाश वो के रहे थे वो सिंघल की है। जिसके बाद दोनों सिंघल के फैक्ट्री जाते है पता लगाने के लिए और उन्हें सिंघल नहीं मिलता है। नवाब और हीर अभी कहते है सिंघल काफी टाइम से यहां नहीं है। वही उसे जाल में फंसाने के लिए नवाब हीर से रिलेटेड फेक आईडी बनाता है और कहता है बस अब उन्हें प्लान करना है कि, उनके जाल में सिंघल फंस जाए।

हीर की चाल

अर्जुन के घर कुछ गुंडे आते है और अर्जुन की मां को अर्जुन को लेकर धमकी देता है कि उसे अपने बेटे की जान बचानी है तो, हीर के खिलाफ बयान देना होगा। अर्जुन की मां इस बात से राजी हो जाती है। वही दूसरी तरफ हीर पार्टी के लिए तैयार होती है। जहां नवाब हीर को देखकर हैरान हो जाता है और अपने प्लान पर फोकस करने की कोशिश करता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, नवाब गुलाब से टक्करा जाता है। वही हीर को सिंघल लेकर चले जाता है। नवाब को समझ नहीं आता है किस तरह से वो जान बचाए हीर की ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here