तू जूलिएट जट दी 9th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर और नवाब ने ला दिया है दिलजीत का सच सभी के सामने।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां, हीर अब काफी ज्याद परेशान हो चुकी है क्योंकि, पम्मी को वो किस तरह से शांत रखे उसे समझ नहीं आता है।
हीर का फूटा गुस्सा
नवाब और हीर दोनों ही पम्मी को शांत करवाते है और तब तक पम्मी की मां बाहर आ जाती है। जो, पम्मी को बाहर लेकर जाना चाहती है। वही दूसरी तरफ, नवाब बात संभालने के लिए, नवाब बाहर आता है और सभी से कहता है कि, पम्मी काफी ज्यादा नर्वस है इसलिए वो बाहर अभी नहीं आ सकती है जिसके बाद अब नवाब का साथ नीलू देती है और कहती है वो थोड़ी देर में आ जाएगी। बाहर जाते ही गुलाब को ये बात सुनकर बहुत अजीब लगती है कि, नवाब पम्मी को क्यों लेकर आएगा ? गुलाब इसके पीछे प्लान का पता करने की कोशिश करती है और तब तक नवाब देखता है दिलजीत के पापा अब उसके कमरे में जा रहे है। जहां नवाब जल्दी से दिलजीत का कपड़ा पहन लेता है और दिलजीत को छिपा देता है। वही दूसरी तरफ, हीर काफी ज्यादा परेशान होती है और उसे समझ नहीं आता है वो क्या करे ? नवाब बोजू को मैसेज करता है सोफिया को जल्दी लाना होगा नहीं तो, गेम पूरा खराब हो जाएगा। कोयल बच्चों को वहां कुछ पैसे देती है और बॉल उनसे ले लेती है। जिसके बाद दोनों सोफिया की खिड़की पर बॉल को फेंक कर खिड़की तोड़ देते है। सोफिया बाहर आती है और तब तक सोफिया को कोयल और बोजु दोनों की किडनैप कर लेते है।
हीर का बदला
गुलाब बात का पता लगाने के लिए पम्मी के कमरे में जाती है। जहां, वो देखती है हीर ने उसे किडनैप कर रखा हुआ है। गुलाब पम्मी को खोल देती है और बाहर पम्मी चली जाती है। जिसके बाद हीर के सामने गुलाब शर्त रखती है तलाक के पेपर उसे साइन करने होंगे तभी ये शादी रुक सकती है। हीर ऐसा करने से मना कर देती है। जिसके बाद बाहर जाकर पम्मी सभी को बता देती है कि, किस तरह से हीर और नवाब ने उसे किडनैप किया होता है। इतने देर में सोफिया भी आ जाती है। दिलजीत की जगह दूल्हा बनकर नवाब रहता है जो सोफिया को सभी के सामने उल्टा – सीधा कहता है जिसके बाद सोफिया भी सारा सच बता देती है कि, किस तरह का इंसान है वो दिलजीत। गुलाब उसे रोकने की कोशिश करती है लेकिन हीर उसे रोकने नहीं देती है और पम्मी भी कहती है उसे सच सुना है। जिसके बाद अब दिलजीत के पापा भी दिलजीत को मारने आते है और पम्मी भी मारती है। लेकिन अचानक से सभी को पता चलता है ये नवाब है और अंदर से दिलजीत आता है जिसे उसके ही पापा थप्पड़ मारते है और उसे अपने सारे रिश्ते तोड़ देते है। नवाब को पम्मी की मां शुक्रिया कहती है क्योंकि, उसने एक बार फिर पम्मी की जान बचा ली है। ऋचा इतने देर में आग में घी डाल देती है और गुलाब उस आग में जलने वाली होती है लेकिन, तब तक ऋचा उसे बचा लेती है। गुलाब पर हीर का इशारा होता है कि, जो भी हुआ है कही ना कही गुलाब को पता है। लेकिन गुलाब इस बात को माने से इंकार कर देती है और अब पम्मी काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती है क्योंकि उसके साथ ये हर बार हो रहा होता है। हीर उसे समझाती है उसे सबसे अच्छा लड़का मिलेगा ये फरेबी था। इसके सात रहना पम्मी के लिए सही नहीं था। नवाब हीर की बात सुनता है और घर से सभी मेहमान चले जाते है। गुलाब तलाक के पेपर देखती है और सोचती है कब इस पेपर पर साइन होगा ? नीलू इस चीज के लिए गुलाब को कहती है नवाब और हीर का अगलग होना सही नहीं है इसलिए उसे समझना होगा। वही दूसरी तरफ, नीलू ये सारी बातें और गुलाब की हरकत को गलत बताती है। वही पम्मी हीर से पूछती है क्या उसे ये सब पहले से पता था ? गुलाब ने उसे धमकाया था ? हीर कुछ कहती नहीं है और पम्मी को समझ आ जाता है। देर रात नवाब हीर को बाय बोलने आता है क्योंकि वो भी अपने घर जा रहा होता है। लेकिन हीर उसे रोकती है और थैंक यूं कहती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर को उसके भाई बहन बताने आते है कि, पम्मी घर से भाग गई है जिसके बाद अब हीर पम्मी को रोकने के लिए जाती है। क्योंकि, गुलाब से बदला लेने के लिए पम्मी जाती है और जब तक कीचड़ पम्मी फेंकती सही समय पर हीर उसे रोक देती है। लेकिन, नवाब ये सब हरकतें देख लेता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

