तू जूलिएट जट दी 7th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर को अपनी मां नीलू को होती है चिंता।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां, नवाब हीर को बताता है उसने ग्रीस देखा है हाथ पर दिलजीत के जिसके बाद उसे विश्वास हो गया है कि, दिलजीत कुछ ना कुछ छिपा रहा है।
हीर का फूटा गुस्सा
वही दूसरी तरफ, हीर को नवाब चाय टोस्ट खाने के लिए कहता है क्योंकि, हीर प्रेग्नेंट है। हीर इस चीज के लिए माफी मांगती है क्योंकि, नाटक के लिए ये सब करना होता है। वही नवाब और हीर प्लान बनाते है किस तरह से दोनों अब दिलजीत का सच सामने लेकर आयेंगे। ऐसे में, अब गुलाब काफी ज्यादा खुश होती है और दिलीप को बताती है किस तरह से वो तैयार हो कर जाने वाली है शादी में। दिलीप गुलाब की खुशी का अंदाजा लगता है और तभी गुलाब हीर के पापा को फोन करती है और कहती है आज का ही टाइम है। उसे जो करना है अपनी बीवी के लिए वो कर सकता है। नीलू के पर्स से हीर के पापा चाभी लेकर चले जाते है। वही दूसरी तरफ, अगली सुबह हीर अपने प्लान को कामयाब करने के लिए अपने नंबर को सोफ़ी के नाम से सेफ कर लेती है। जिसके बाद हीर कहती है अगर अब नवाब और दोनों से कुछ गलती भी हो जाएगी तो चलेगा किसी को पता नहीं चलेगा कि, हीर ही है। घर में संगीत का माहौल होता है और सभी लोग जमकर डांस करते है। जिसके बाद नवाब और बोजू अपने प्लान को अंजाम देने की कोशिश करते है। क्योंकि, घर में वो बड़ा सा बॉक्स लेकर आते है सिर्फ इसलिए क्योंकि, उसमें हीर को लेकर उन्हें अंदर आना होता है।
हीर का बदला
ताई जी ये बॉक्स को देखती है और हीर नवाब कहता है उसकी मां ने दिए है ये सब। लेकिन असल में साड़ियों के अंदर हीर होती है। ताई जी ऊपर से साड़ियां देख लेती है। जिसके बाद हीर बाहर आने की कोशिश करती है और नवाब – हीर के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। ताई जी खुश होती है कि, कुछ ना कुछ उसमें काफी ज्यादा महंगा होगा। वही हीर अब अपनी चाल चल जाती है। जहां, अब दिलजीत को सोफिया बनकर कॉल करती है और कहती है अगर कुछ उल्टा हो गया तो ? अगर दिलजीत पम्मी को अपना दिल दे बैठा तो क्या होगा ? दिलजीत कहता है ऐसा कुछ नहीं होने वाला है उसे चिंता नहीं करना चाहिए। नवाब नीलू को इमोशनल होते हुए देखता है जिसके बाद नीलू बताती है पम्मी सबसे ज्यादा क्लोज है उसके फिर भी हीर नहीं है उसकी शादी में। नवाब हीर की बात करवा देता है और हीर अपनी मां को चिंता करने से मना करती है क्योंकि, हीर घर में ही है। नवाब और हीर दोनों अपने अगले प्लान के लिए मिलते है जहां, बाहर पम्मी को समान की जरूरत होती है और नीलू अपने घर की चाभी देखती है। नीलू को चाभी मिलती नहीं है। जिसके बाद वो अपने पति के पास जाती है इस चीज के लिए और दोनों में बहस हो जाती है। हीर को इस बात का अंदाजा होता है और हीर बाहर जाने की कोशिश करती है लेकिन, नवाब उसे रोकता है बाहर जाना हीर के लिए सही नहीं होने वाला है। नीलू को हीर का पति डंडे से मारने वाला होता है तब तक नवाब वहां आ जाता है और नीलू की तरफ नवाब कहता है जिसके बाद हीर के पापा की बोलती बंद हो जाती है क्योंकि, उन्हें भी पता चल जाता है कि, नवाब ये सब अब होने नहीं देगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, सोफिया बनकर हीर दिलजीत से सच बुलाने के लिए कमरे में जाती है। जहां, सोफिया दिलजीत को परेशान करती है और बाहर स्पीकर पर नवाब उसका सच लाने की कोशिश करता है। घर वाले सभी लोग दिलजीत को ढूंढना शुरु कर देते है कि, वो गया कहां है ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

