35 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026

तू जूलिएट जट दी 6th अप्रैल  2026 रिटेन अपडेट : नवाब ने निकाला हीर को घर से बाहर, टूट गया हीर का विश्वास

तू जूलिएट जट दी 6th अप्रैल  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर को समझ नहीं आता है कि, आखिरकार वो किस तरह से अपनी बहन को वो बचाए ?

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां, हीर अब हो चुकी है परेशान है। वही हीर की मां घर में होती है परेशान क्योंकि हीर का कोई पता पता नहीं होता है।

नीलू का फूटा गुस्सा

नीलू हर किसी से हीर के बारे में पूछती है लेकिन, पम्मी और उसकी मां हीर की चिंता करने से मना करते है क्योंकि, हीर ने जो भी किया है सही नहीं किया है। इतने में ही दिलजीत वहां आ जाता है और वो अपने मम्मी – पापा को यहां से चलने के लिए कहता है क्योंकि, हीर ने जो भी किया है उसकी वजह से वो रिश्ता तोड़ रहा है। किसी को समझ नहीं आता है लेकिन, नीलू उसे पूछती है हीर कहां ? दिलजीत बात का जवाब नहीं देता है और वो कहता है हीर कहां है उसे ये बात पता नहीं है। नवाब हीर को सभी गुणों से लड़कर बचाता है जिसके बाद नवाब और हीर दोनों वहां से भागने की कोशिश करते है। नवाब हीर को कार के पीछे छिपाता है और हीर को भला बुरा कहता है कि, हीर को हमेशा अपने मन का करना होता है क्यूंकि, हीर का झूठ ही सच होता है। नवाब की बातों को सुनकर हीर को अच्छा नहीं लगता है। लेकिन वो चाहकर भी कुछ कर नहीं पाती है। दिलजीत को ये रिश्ता तोड़ने से सभी मना करते है और दिलजीत गुलाब का कॉल चालू रखा होता है। जहां, वो रिश्ता जुड़े रखने के लिए शर्त रखता है कि, इस घर में हीर वापस नहीं आएगी।

दिलजीत का बदला

दिलजीत की ये बात सभी लोग मान जाते है। गुंडे हीर और नवाब को कार के पीछे देखते है जिसके बाद हीर को चोट पहुंचता देख। नवाब को गुस्सा आ जाता है और जमकर नवाब गुंडों से मारपीट करता है। नवाब ये सब देखकर हीर को घर लेकर आता है। जहां, ताई जी एक बार फिर से हीर पर गुस्सा करने लग जाती है और दिलजीत की शर्त बताती है। हीर अपनी बात रखती है और कहती है चाहे कुछ भी हो जाए। हीर शादी नहीं होने देगी पम्मी और दिलजीत की क्योंकि, दिलजीत किस तरह का इंसान है ये बात सिर्फ और सिर्फ हीर जानती है। पम्मी हीर को बुरा भला कहती है लेकिन नीलू पम्मी को समझाती है और कहती है किस तरह से हीर सब कुछ संभालने की कोशिश कर रही है। रोहित ऑफिस में अब अपने पापा से साइन करवाना चाहता है क्योंकि, प्रॉपर्टी उसे अपने नाम करवानी है। रोहित काम करने की बात करता है और अनमोल वीडियो कॉल कर वर्क फ्रॉम होम शुरू करती है। जहां दिलीप अनमोल की तारीफ करता है और रोहित को ये देखकर अच्छा नहीं लगता है। हीर के खिलाफ नवाब होता है और नवाब कहता है वो हीर को घर से निकाल देगा। जिसे पम्मी और दिलजीत की शादी हो सके। गुलाब इस बात का जश्न मनाती है कि, काश विडियो कॉल होता है उसे देखने मिलता किस तरह से सभी लोगों से हीर को बाहर कर दिया है। नवाब और दिलजीत बात करते है और दिलजीत के हाथ में ग्रीस नवाब देख लेता है और वो उसके हाथ को दबाने की कोशिश करता है जिसे उसे चोट पहुंचे। गुलाब रात में दिलीप को बताती है पम्मी की शादी होने वाली है कल। दिलीप को थोड़ा अजीब लगता है क्योंकि, ये बहुत जल्दी है। ऐसे में, हीर को गुलाब फोन करती है और शादी के बारे में पूछती है कि, वो क्या पहनकर आए ? क्योंकि किसी ने तो हीर को घर से बाहर कर दिया है और नवाब को लेकर गुलाब हीर का मजाक बनाती है। हीर गुलाब से पूछती है वो क्या चाहती है ? गुलाब हीर और नवाब का तलाक़ बताती है जिसके बाद हीर के सामने एक और नई मुसीबत आ जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, नवाब को हीर की बातों का विश्वास हो जाता है। जिसके बाद नवाब हीर को ये ग्रीस वाली बात बताता है और हीर अपना प्लान बताती है कि, घर में किसी भी तरह घुसना होगा। नवाब सारा समान लेकर आता है। जहां वो कहता है गुलाब ने समान दिया हुआ है। लेकिन नवाब ये समान अभी किसी को खोलने नहीं देता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here