30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026

तू जूलिएट जट दी 4th सितंबर 2026 रिटेन अपडेट : हीर और नवाब की नई कोशिश, चेरी का फूटा गुस्सा दिलीप पर

तू जूलिएट जट दी 4th सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब नवाब और दिलीप से होती है चेरी की बहस।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर एक छोटा सा स्टॉल लगाती है और इस स्टॉल की वजह से फतेह से उसकी बातचीत होती है। जहां हीर उसे कहती है कि किस तरह से चेरी की मदद के लिए उसे पैसे जमा करने है।

नवाब का शक

वही अब नवाब सारी चीज़ों को समझता है लेकिन फतेह और हीर को साथ में देखकर उसे जलन होती है। इस बीच ही फतेह अपने गाने की बात करता है। क्योंकि अग्र गाना हिट नहीं हुए तो, उसका पापा उसका ये करियर खत्म कर देंगे। जिसकी वजह से हीर सोचने लग जाती है सबके पापा शायद ऐसे ही होते है। वही अब चेरी की फीस जमा करने के लिए हीर आती है और हीर को पता चलता है कि फीस पहले से ही जमा हो चुकी है। वही अब फतेह के पास वारिस आता है और वारिस को फतेह चेरी के नाम से पुकारता है जिसके बाद अब फतेह को छोड़कर वारिस चेरी को डराने के लिए जाता है। ऐसे में चेरी डरी हुई रहती है और दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। क्योंकि, चेरी गिरने वाली रहती है लेकिनवारिस उसे सही समय पर बचा लेता है। वही अब दोनों कीचड़ में गिरे हुए होते है। जहां चेरी उसकी मदद करती है और इस बीच ही वारिस को बिना कपड़ों को देखकर चेरी वहां से चली जाती है। वही अब चेरी को हॉस्पिटल के फीस का पता चलता है। जहां चेरी नवाब को बुरा भला कहती है दिलीप चेरी से बात करने की कोशिश करता है लेकिन वो भी नहीं कर पाता है। ऐसे में चेरी कहती है उनका कोई रिश्ता नहीं है। जिसकी वजह से वो ऐसा कर रही है।

हीर की कोशिश

हीर और नवाब के वजह से चेरी गुलाब को भी भला बुरा कहती है लेकिन, नवाब समझता है हीर ने ही इसे कुछ कहा होगा। चेरी कहती है उसे सब कुछ पता है। चेरी वहां से जाती है लेकिन दिलीप को इस बच्चे में कुछ अलग ही छवि नजर आती है। गुलाब को देखकर नवाब को लगता है कोई उसे मारने आ रहा था। लेकिन नवाब को आसपास कोई नजर नहीं आता है। जिसके बाद नवाब चेरी को देखता है और एक बार फिर से दोनों की बहस हो जाती है। वही अब कॉलेज में जूनियर के कुछ प्लान बनते है। जहां हीर और नवाब का नाम साथ में आता है। दोनों को साथ में काम करने के लिए कहा जाता है क्योंकि, हीर ने ऐसा नहीं किया तो, जूनियर का सब कुछ खराब हो जाएगा। इस बीच ही नवाब को फतेह अपना गाना सुनाने के लिए कहता है। जहां, नवाब फतेह को कहता है गाना तैयार होगा तभी आने के लिए। हीर नवाब से कहती है टीम का काम है। इसलिए उसे सब कुछ अच्छे से करना होगा। नवाब को समझ नहीं आता है कि जितना वो दूर जाने की कोशिश कर रहा है वो उतना पास कैसे आ जा रहा है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर अपना वीकली प्लान बताती है। जहां नवाब उसे कहता है प्लान वो बनाएगा। लेकिन दोनों के बीच जूनियर अपनी बात रखते है और कहते है प्लान उनकी टीम बनाएगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here