34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

तू जूलिएट जट दी 3rd अप्रैल  2026 रिटेन अपडेट : हीर पर फूटा पम्मी का गुस्सा, गुलाब ने रखी शर्त

तू जूलिएट जट दी 3rd अप्रैल  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर हो चुकी है परेशान दिलजीत को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर से सभी लोग नवाब और उसके घरवालों के लिए पूछते है और जब तक हीर कुछ कहती तब तक नवाब ढोल लेकर वहां आ जाता है और सभी के साथ जमकर डांस करता है।

गुलाब का बदला

नवाब का ये अंदाज देखकर सभी लोग बहुत खुश होते है। जिसके बाद नवाब हीर को भी डांस का चैलेंज करता है और उसके साथ डांस करता है। सभी एकसाथ मिलकर डांस करते है। इस बीच ही हीर और नवाब के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है और नवाब खुश होता है कि, हीर खुश है। नीलू नवाब से बात करने आती है और नवाब से कहती है हीर आज जो भी खुश है सिर्फ और सिर्फ नवाब की वजह से है। नवाब इस बात को मानता नहीं है। हीर डांस को छोड़कर अब आ जाती है दिलजीत के कमरे में जहां वो बार – बार समान को ढूंढ रही होती है और दिलजीत का फोन उसे मिल जाता है। लेकिन तब दिलजीत भी उसके कमरे में आ जाता है और हीर को बचाने के लिए नवाब हीर के करीब आ जाता है। जिसे दोनों को बहना मिले कि, किस तरह से दोनों करीब आ जाते है। दिलजीत को ये देखकर बहुत अजीब लगता है और वो वहां से नवाब की बात सुनकर चला जाता है। हीर फोन देखती है और उसमें सोफिया का नंबर बहुत बार रहता है। सोफिया को कॉल कर हीर कहती है कि, उसके बॉयफ्रेंड शादी करने वाला है इसलिए उसे यहां आना होगा। सोफिया आने के लिए तैयार हो जाती है।

ताई जी का फूटा गुस्सा

हीर बाहर जाकर दिलजीत को लेकर सवाल करती है कि, सोफिया कौन है ? बार – बार उसके फोन पर फोन क्यों आ रहा है ? सभी एकदम गुस्से में आ जाते है और सोफिया तब तक वहां आकर दिलजीत को बधाई देती है और कहती है शादी उसे मुबारक। ऐसे में हीर सोफिया को डरने से मना करती है और हीर कहती है कि, सच बताना चाहिए उसे। जिसके बाद नवाब बात को संभालने के लिए अपने पर इल्जाम लेता है। लेकिन तब तक ताई जी का गुस्सा हीर पर फूट जाता है और कई सारे इल्जाम उस पर लगते है कि, किस तरह वो पम्मी का घर नहीं बसने देगी। जिसके बाद पम्मी अब हीर को उसके फंक्शन से बाहर हो जाने के लिए कहती है। नवाब बात को संभालता है और कहता है ये सब उसका प्लान था क्योंकि, लड़का क्या करता है कैसा है ? ये सब जानना सही होता है। नवाब की बात सभी लोग मान जाते है और हीर को नवाब को थैंक यूं कहने के लिए कहते है। हीर को सच बताने से पहले नवाब ने मना किया होता है अभी समय सही नहीं है सच नहीं बताना है लेकिन, ऐसा कुछ नहीं होता है। हीर बात सुनती नहीं है और नवाब को सभी के सामने थैंक यूं कहती है। बाहर आते ही हीर इमोशनल हो जाती है और तब तक गुलाब वहां आ जाती है और वो बताती है कि, किस तरह से गुलाब ने सोफिया का बयान चेंज किया था क्योंकि, घर में पम्मी और दिलजीत का रिश्ता जुड़े उसे पहले उसे नवाब और गुलाब का तोड़ना है। गुलाब से हीर पूछती है बदले में उसे क्या चाहिए ? गुलाब कहती है नवाब और उसका तलाक। वही नवाब को आता देख गुलाब बेचारी बन जाती है और उसे ऐसा प्रिटेंड करती है जिसे नवाब को लगे हीर ने उसे दुख पहुंचाया है। नवाब हीर को डांट लगाता है और कहता है कि, उसे गुलाब से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए। गुलाब कहती है ये सब से उसे कोई मतलब नहीं है। उसे मतलब सिर्फ नवाब से और उसे नवाब को यहां से लेकर जाना है। नवाब को गुलाब लेकर जाती है लेकिन तब तक हीर उसे रोकती है और कहती है नवाब कही नहीं जाने वाला है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, दिलजीत को कुछ गुंडे पैसे के लिए धमकी देते है जिसके बाद वहां ये सब हीर देखती है और गुंडों की नजर हीर पर चली जाती है। दिलजीत गुंडों से कहता है हीर को। यही रखना होगा क्योंकि, वो बाहर गई तो उसका प्लान खराब हो जाएगा।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here