34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

तू जूलिएट जट दी 30th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : हीर और नवाब की मुश्किलें, पम्मी की शर्त

तू जूलिएट जट दी 30th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर ने मना लिया है नवाब को घर चलने के लिए।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां गुलाब हीर के सामने नई शर्त रखती है और अब गुलाब को हीर मना करती है कि उसे इस घर से पैसे भी लेने चाहिए।

गुलाब का बदला

हीर इस बात के लिए तैयार हो जाती है। जहां वो कहती है कि, गुलाब जी ने सही कहा है। वही दूसरी तरफ बोजु नवाब को समझाने की कोशिश करता है कि, वो अभी भी हीर से प्यार करता है जिसके बाद दोनों के बीच कुछ ना कुछ कनेक्शन है। ऐसे में नवाब बोजु की बातों को समझता नहीं है। लेकिन हीर पर जो मुसीबत आने वाली होती है दिलीप इस बात से समझता है और हीर को वो ऐसा करने से मना करता है। हीर अपने पापा की को समझाती है और कहती है ट्यूशन फीस और स्कॉलरशिप से वो अपने पैसे जमा कर लेगी उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। दिलीप समझता है कि, वो गलत कर रहा होता है लेकिन गुलाब फिर भी उसे करने के लिए कहती है और दिलीप कर देता है। तब वहां घर में नवाब आ जाता है और जहां गुलाब से नवाब खाना मांगता है और आराम करने चले जाता है। नवाब को दर्द में देखकर हीर को भी अच्छा नहीं लगता है।

हीर की परेशानी

अगली सुबह हीर अपने घर में अपनी मां और बहन का स्वागत करती है। वही दूसरी तरफ टीना नवाब को लेकर गुलाब और अपने पापा के सामने रो रही होती है। गुलाब कहती है नवाब का कोई इंटेंशन नहीं था हर्ट करने का क्योंकि उसने ये सब जानबुझ कर नहीं किया है। जिसके बाद टीना के पापा गुलाब को जल्द से जल्द कुछ करने के लिए कहते है। हीर की मां हीर को लेकर परेशान रहती है और अब वो नवाब के बारे में पूछती है। जहां नवाब को लेकर हीर इमोशनल हो जाती है और वो हीर को समझाती है कि, नवाब और हीर का रिश्ता दिल से जुड़ गया है और उसे अब समझना होगा कि, दोनों एक – दूसरे के बिना नहीं रह सकते है। तभी घर में पम्मी आ जाती है और हीर उसे कहती है वो यहां कैसे ? पम्मी कहती है चाची जी ने बुलाया है। जिसके बाद पम्मी अपनी शादी की बात बताती है और हीर – नवाब को शादी में एकसाथ आने के लिए कहती है। जिसे लेकर पम्मी और हीर में बहस हो जाती है क्योंकि, हीर ऐसा नहीं चाहती है। दोनों की बहस को नीलू शांत करवाती है और नीलू कहती है हीर बात जरूर करेगी। वही दूसरी तरफ नवाब अपने में हीर को देखता है और उसे लगता है हकीकत है ये सब। लेकिन ये सपना होता है। जिसके बाद हीर सच में नवाब से बात करने आती है और नवाब को लगता है वो सपना है। हीर गिरने वाली होती है। लेकिन तब तक नवाब उसे बचा लेता है और उसे पूछता है किस काम के लिए वो यहां आई है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर नवाब को पम्मी के रिश्ते के बारे में बताती है। जहां नवाब तैयार हो जाता है लेकिन शर्त के साथ। वही दूसरी तरफ, लड़के वाले मिलने के लिए नवाब को बुलाते है और नवाब सही समय पर वहां आ जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here