तू जूलिएट जट दी 2nd सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर को लेकर पापा लेने जा रहे है बड़ा फैसला।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर और नवाब से होती है। जहां हीर के कहने से नवाब रुक तो जाता है लेकिन नवाब हीर को भी भला बुरा कहता है।
नवाब का गुस्सा
हीर कहती है अगर उसका गुस्सा उसे मारने से शांत हो सकता है तो नवाब उसे मार सकता है। लेकिन नवाब ऐसा कुछ करता नहीं है। जिसके बाद नवाब को लेकर हीर काफी ज्यादा परेशान हो जाती है और बार – बार नवाब की वजह से उसे पैनिक अटैक आते रहते है। ऐसे में अब नवाब हीर से पूछने की कोशिश करता है उसने ऐस आख्या झेला जिसकी वजह से उसे ऐसा हो रहा है ? हीर कुछ कहती नहीं है और वहां से चली जाती है। इस बीच अर्जुन वारिस और फतेह तीनों हंसी मजाक करते है। जहां वारिस कहता है फतेह की वजह से नहीं बल्कि वो खुद ही बचा हुआ है लेकिन ये सब एक मजाक होता है। वही फतेह को पता चलता है उसके पापा कॉलेज आ रहे है जिसकी वजह से वो और भी ज्यादा परेशान हो जाता है। ऐसे में अब हीर को उसके पापा काफी ज्यादा भला बुरा कहते है और कहते है कि अब उसे अपना काम करना होगा। हीर की पढ़ाई के लिए लोन लिया था अब उसकी मदद करनी होगी। हीर को फेक स्टूडेंट बनकर एग्जाम देना होगा। लेकिन हीर सोच लेती है वो ऐसा कुछ नहीं करने वाली है।
हीर का फैसला
नवाब को भी अपने प्रोजेक्ट का मैसेज आता है लेकिन वो भी सोच लेता है कि हीर और नवाब साथ में कोई भी काम नहीं करने वाले है। इस बीच ही वारिस चेरी को परेशान करता है क्योंकि, चेरी ने भी उसे परेशान किया होता है। लेकिन दोनों के बहस के बाद अब चेरी फतेह के पास जाती है। जहां वो कहती है उसके वारिस के बीच ऐसा कुछ नहीं है इसलिए उसे ऐसा समझने की गलती फतेह ना करे तो अच्छा रहने वाला है। फतेह को चेरी थैंक यूं कहती है क्योंकि फतेह ने उसकी जान बचाई हुई थी। वही अब नवाब चीजो को लेकर परेशान रहता है और हॉस्पिटल में कोयल और बोजु दोनों उसके पास आ जाते है जिसे नवाब अकेला ना रहे। वही अब हीर की मुलाकात फतेह से होती है। जहां हीर उसे चॉकलेट देती है और दोनों ही एक – दूसरे से अपनी प्रॉब्लम शेयर करते है इतने में ही हीर और फतेह की फोटो नवाब तक आ जाती है जिसे देखकर नवाब का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर प्रोजेक्ट को लेकर काम करना शुरू करती है। जहां अब नवाब कहता है कि किस तरह से उसे सारी चीजों को पढ़ना तक नहीं है और ना ही नवाब प्रोजेक्ट उसे जमा करने देता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

