32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

तू जूलिएट जट दी 28th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : हीर और नवाब की जलन, गुलाब ने फंसाया गुर्लिन को

तू जूलिएट जट दी 28th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर और नवाब के बीच अर्जुन को लेकर हो जाती है बहस।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर के बाइथरूम में नवाब आया होता है और ऐसे में नवाब हीर को अर्जुन से दूर रहने के लिए कहता है। हीर टीना को कॉल लगाने के लिए कहती है लेकिन नवाब कहता है उसे ये सब नहीं होने वाला है।

हीर की नई मुसीबत

नवाब की बात सुनकर हीर मना कर देती है और कहती है उसने जैसा कहा उसने कर लिया है। वो अब अर्जुन से बात नहीं करेगी। इतने ही देर में हीर की चोट पर नवाब हल्दी लगा देता है बिना हीर को पता चले। लेकिन तब तक बाहर पम्मी आ जाती है और हीर को दरवाजा खोलने के लिए कहती है। लेकिन हीर देर लगाती है और जब हीर दरवाजा खोलती है तो पम्मी नवाब को देख लेती है। जिसके बाद नवाब भागने से रुक जाता है और ऋचा पूछती है क्या हुआ है अंदर तो पम्मी कहती है उसने बिल्ली को देखा है इसलिए उसने चिल्लाया है। नवाब पम्मी को मना करता है किसी को भी बताने के लिए कि उसने देखा है हीर को। ऐसे में हीर अब परेशान हो जाती है और हीर को समझ नहीं आता है जब रिश्ता है नहीं तो क्यों बार – बार वो करीब आ रहा है ? इस बीच ही हीर अपने चोट पर हल्दी लगाते हुए देखती है जिसके लिए हीर को याद आता है ये पक्का नवाब ने ही लगाया है।

गुलाब की चाल

रात में नवाब को हीर की चिंता होती है और वो अपने दोस्त को भी सोने नहीं देता है। नवाब उसे कहता है हीर शांति से नहीं सो पा रही है इसलिए उसके पास जाकर उसे बात करनी है और गर्म दूध देना होगा। वही बोजु हीर के पास जाता है और ये सब समान देता है। हीर को नवाब का ये केयरिंग नेचर अच्छा लगता है लेकिन नवाब को लेकर अभी भी हीर को कन्फ्यूज रहती है। वही दूसरी तरफ, अगली सुबह घर में हीर के सभी आते है और पम्मी की मां गुलाब को लेकर कहती है कि, क्या उसने हीर को माफ कर दिया है ? क्योंकि पहले उसे बहुत गुस्सा आता था लेकिन अब ? ये सब क्या है ? हीर को गुलाब ने माफ कर दिया है ये बात वो कहती है और सभी एकसाथ लंच करते है। नीलू कहती है हीर लक्की है जो उसे ऐसा परिवार मिला है।

हीर की चिंता

हीर कॉलेज में अर्जुन से बात करती है और दोनों अपनी परेशानी को लेकर एक दूसरे को सब कुछ बताते है। अर्जुन अपनी बहन की नौकरी का भी बताता है कि, किस तरह अब गर्लिन को नई नौकरी मिलने वाली है। अर्जुन के जाने के बाद गुलाब आती है हीर को बताने के लिए गुर्लिन उसी लड़के के ऑफिस में जा रही है जिसने उसे क्लब में परेशान किया था और उसका ये सब प्लान है। हीर ये बात गुर्लिन को बताने का सोचती है और गुर्लिन ये सब बात सुनकर अर्जुन को हीर को बताने से मना करती है लेकिन असल में ये तो, गुलाब की ही प्लानिंग होती है कि, हीर और गुर्लिन को परेशान करने की। वही अर्जुन को अब हीर इस बारे में बताने का सोचती है और वो मैच के मैदान में जाती है। जहां नवाब भी रहता है। नवाब बार – बार बॉल मार देता है जिसे हीर अर्जुन के पास ना जाए। ऐसे में हीर पत्थर मारती है और नवाब उसके पास आता है कि वो करना क्या चाहती है ? हीर के शोल्डरए दर्द होता है और नवाब उसका बैग राइट शोल्डर पर डाल देता है। जिसके लिए हीर फिर से नवाब को लेकर कन्फ्यूज़ हो जाती है। नवाब की बात काटकर हीर वापस अर्जुन से मिलने जाती है और ये देखकर नवाब को अच्छा नहीं लगता है।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर गुलाब से बात करने आती है। जहां वो गुलाब से कहती है उसे बस एक झूठ बोलना है उसके लिए। वही नवाब को समझ नहीं आता है कि, क्या झूठ बोलने के लिए हीर गुलाब को कह रही है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here