32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

तू जूलिएट जट दी 24th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : नवाब ने दिया हीर को तलाक, टूट गया हीर का विश्वास

तू जूलिएट जट दी 24th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर हो चुकी है परेशान क्योंकि, अब नवाब ने मान ली है गुलाब की बात।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर अपनी मां को सारी चीजें बताती है और उसे कहती है कि, नवाब पर उसे भरोसा रखना चाहिए। लेकिन हीर का मंगलसूत्र भी टूट गया होता है और हीर कोशिश के लिए भी ना कह देती है।

गुलाब का बदला

गुलाब अर्जुन को होश आने तक हॉस्पिटल में वेट करती है और होश आते ही वो हीर के बारे में अर्जुन से कहती है कि, हीर ने उसका बहुत ही ख्याल रखा है। अर्जुन अपनी बहन से कहता है उसे जाने क्यों दिया है ? गुर्लिन कहती है वो जल्दी में थी। गुलाब अर्जुन को सजेस्ट करती है उसके घर जाकर उसे थैंक यूं कहने को। अर्जुन गुलाब के दिए गए एड्रेस पर जाता है। वही दूसरी तरफ नवाब हीर के लिए सरप्राइज़ प्लान करता है और सोचता है वो अपने ही घर जाकर हीर को देगा। अर्जुन नवाब से पहले हीर के घर चले जाता है। जहां वो देखता है कि, हीर और नवाब का कोई ना कोई रिश्ता है क्योंकि, हीर नवाब के घर में ही रहती है। ऐसे में अर्जुन हीर के घर में कई सारी तस्वीरों को भी देखता है जिसके बाद उसे पता चल जाता है कि, नवाब और हीर पति – पत्नी है। नवाब और हीर के लिए अर्जुन सवाल करता है हीर से की वो नवाब के घर क्या कर रही है ? हीर कहती है नवाब और वो पति पत्नी है। जिसके बाद अर्जुन को हीर संग बिताए कुछ पल या आने लग जाते है। नवाब हीर और अर्जुन को बात करते हुए वहां देख लेता है कि, किस तरह से नवाब की शिकायत हीर अर्जुन से कर रही है क्योंकि, नवाब ने उसे परेशान कर दिया है। हीर बताती है उसने नवाब को संभालने की कोशिश की लेकिन नवाब संभल नहीं पाया है और अंत में उसका ही विश्वास टूट गया। नवाब वहां से चले जाता है और पेपर में जो हीर के लिए लेकर आता है वो गार्डन एरिया में फेंक देता है।

हीर का फूटा गुस्सा

नवाब घर जाकर अपने आपको टूटा हुआ महसूस करता है। जहां हीर से अब अर्जुन सवाल करता है कि, ये सब था तो एक – दूसरे को लेकर उसने अर्जुन के साथ क्यों किया ऐसा ? हीर अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहती नहीं है। वही दूसरी तरफ अब हीर परिवार की तस्वीर को देखकर फूट – फूट कर रोना शुरू कर देती है। जहां उसे दिलीप संभालता है और नवाब को गुलाब। गुलाब अब नवाब को अपने पास आ जाने के लिए कहती है। जिसके बाद हीर घर छोड़कर जाने का फैसला करती है। इस बार दिलीप भी उसे रोकता नहीं है। गुलाब नवाब को तलाक के पेपर साइन करने के लिए कहती है और नवाब के देता है। गुलाब के साथ नवाब घर आता है और सभी लोगों को बुरा भला कहता है। जहां गुलाब और दिलीप के बीच भी बहस होती है। क्योंकि, नवाब सही कर रहा था उसे गलत करने के लिए गुलाब ने फोर्स किया हुआ है। वही अब नवाब हीर को तलाक के पेपर दे देता है और उसे कहता है कि, साइन कर देने के लिए। दिलीप नवाब पर गुस्सा करता है कि, वो ऐसा कैसे कर सकता है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर तलाक देने से मना कर देती है। जिसके बाद नवाब को वो घर से बाहर निकाल देती है। ऐसे में नवाब को सिक्योरिटी गार्ड बाहर निकाल देता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here