32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

तू जूलिएट जट दी 21st मार्च 2026 रिटेन अपडेट : नवाब का झूठ बना हीर के लिए सच ? टूट गया विश्वास

तू जूलिएट जट दी 21st मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अब नवाब हो चुका है परेशान उसे ब्लैक हुडी वाले शख्स से।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर और अर्जुन से होती है। जहां, अर्जुन और हीर दोनों मिलकर नवाब को बेकसूर साबित करने का प्लान बनाते है। लेकिन अर्जुन को पूरा भरोसा होता है कि, नवाब ने ही ये काम किया हुआ है जिसकी वजह से हीर और अर्जुन में बहस हो जाती है।

गुलाब का बदला

नवाब बैटिंग गुस्से में करता है और अपने स्टूडेंट्स को भी बॉलिंग करने के लिए कहता है तभी हीर को उसकी मां का फोन आता है और वो बताती है किस तरह से गलती हो गई है उसे। नवाब के लिए घर के बच्चे हीर को प्लान बताते है जिसके लिए हीर ये प्लान को करने की कोशिश करती है। नवाब जहां खेल रहा होता है वहां आकर नवाब की हीर आउट कहती है और उसकी जगह बैटिंग करने की कोशिश करती है। जिसके बाद स्टूडेंट से हीर बैटिंग सीखती है लेकिन नवाब को ये पसंद नहीं आता है। दूर खड़ी गुलाब ये सब दिखे रही होती है कि, किस तरह हीर के लिए नवाब पागल हुआ बना है। बैटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है और इस बीच ही बॉल गुलाब के कार के पास आ जाती है।

अर्जुन का फूटा गुस्सा

गुलाब अपने अगले मक्सद के लिए तैयार होती है। जहां वो ऋचा को भी ब्लैक हुडी वाले शख्स से मिलवाती है और उसे कहती है अब उसे अपना प्लान अच्छे से करना होगा। जिसके बाद ऋचा को भी गुलाब का प्लान समझ में नहीं आता है। हीर को नवाब अपने तरीके से मना लेती है। जिसके बाद नवाब हीर को लेकर पर्सनल जगह जाता है। जहां, नवाब हीर को बेहद ही प्यारी अंगूठी देता है और उसे अपने प्यार की निशानी कहता है। नवाब और हीर का ये रोमांटिक पल कुछ ही देर के लिए होता है क्योंकि, हीर नवाब से कहती है उसे वॉशरूम जाना है और नवाब को अपना फोन देकर वो जाती है जिसके बाद अर्जुन का फोन आता है और हीर समझकर अर्जुन सारा प्लान बता देता है। नवाब को लगने लगता है कि, हीर को अभी भी भरोसा नहीं हुआ है और वो हीर का फोन देकर वहां से चला जाता है ये कहकर कि, हीर और अर्जुन का प्लान अच्छा है।

नवाब की नई मुसीबत

जाते – जाते नवाब उस ब्लैक हुडी वाले शख्स से टक्करा जाता है और दोनों के बीच हाथापाई होती है। हीर अर्जुन को सब बताती है कि, किस तरह से दोनों के बीच बहस हो गई थी। नवाब से वो शख्स किसी भी तरह पीछा छुड़ाकर भगा जाता है। लेकिन, उसके हाथ में ब्लैक हुडी रहता है और ये हड्डी हीर अर्जुन और बाकी सब भी देख लेते है। हीर को लगने लगता है नवाब सच में नहीं बदला है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, अर्जुन नवाब को टीम से बाहर कर देता है जिसके बाद अर्जुन और नवाब के बीच मार पीट होती है। लेकिन, नवाब को हीर सही समय पर रोक देती है। जिसके बाद टीना के पापा को फैसला लेना होता है कि, क्या नवाब टीम में खेलेगा या नहीं ? अर्जुन हीर से कहता है देख लिया नतीजा ? नवाब पर भरोसा करने का ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here