तू जूलिएट जट दी 21th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर हो चुकी है परेशान अपने और नवाब के रिश्ते को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरआत नवाब से होती है। जहां, घर वाले सनी और पम्मी के रिश्ते को लेकर भला बुरा कहते है।
अनमोल का फैसला
वही दूसरी तरफ चाची जी कहती है कि अनमोल को सनी को दूसरा मौका देना चाहिए नहीं तो उसका रिश्ता टूट जाएगा। इस बीच ही अनमोल को अचानक से चक्कर आ जाता है और उसे डॉक्टर के पास लाया जाता है। जहां, पिता चलता है कि, अनमोल प्रेग्नेंट है। ऐसे में हीर से अनमोल पूछती है कि उसे क्या करना चाहिए ? क्योंकि जब – जब उसने ऐसा कुछ किया है गलत ही फैसला ले लिया है। हीर अनमोल को उसी घर में रहने के लिए कहती है क्योंकि अनमोल उस घर की बहु है। ऐसे में अब हीर के लिए नवाब चाची जी से बात करने आता है। जहां, हीर के लिए नवाब अपनी बात रखती है लेकिन, नवाब की बात चाची जी सुनती नहीं है और कहती है कि हीर अगर तमीज में नहीं रह सकती है तो उसके लिए अच्छा नहीं होने वाला है। हीर ये सभी बात बाहर खड़ी हो कर सुन रही होती है। जिसके बाद वो कॉलेज जाने के लिए नवाब से बात नहीं करती है और ना उसके साथ बाइक पर बैठती है।
हीर की नाराजगी
नवाब और हीर के साथ बहस हो जाती है। जहां, अब हीर आगे चली जाती है और निमृत नवाब के बाइक पर बैठ जाती है। नवाब बीच रास्ते में उसे देखता है और उसे अजीब लगता है। नवाब बाइक से उसे उतार देता है और कहता है कि इस बाइक पर हीर ही बैठने वाली थी। टीना और अर्जुन निमृत को लिफ्ट देते है। जिसके बाद तीनों ही मिलकर हीर का मजाक बनाते है। ऐसे में अब हीर से नवाब माफी मांगता है। लेकिन नवाब कहता है वो निमृत को नहीं बैठाया था। हीर कहती है कि, उसने बैठाया उसका दिक्कत नहीं है। बात ये है कि, घर का मसला नवाब सही नहीं कर पा रहा है। ऐसे में अब नवाब अब हीर को सरप्राइज़ देता है। जहां फुलो से क्लास को डेकोरेट किया जाता है और हीर के लिए वो गाना गाता है। लेकिन हीर इस बात से भी नहीं मानती है और कहती है ये सब झूठ है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, निमृत चाची जी से कहती है उसे हॉस्टल से निकाल दिया गया है। ऐसे में अब चाची जी उसे अपने घर लेकर आती है। जहां गुलाब हीर को कहती है निमृत की देखभाल उसे ही करनी है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

