32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

तू जूलिएट जट दी 20th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : नवाब और हीर की नई परेशानी, दिलीप के सामने आया सच

तू जूलिएट जट दी 20th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब गुलाब की वजह से नवाब और अर्जुन में हो चुकी है बहस।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। अर्जुन हीर से कहता है उसे नवाब को लेकर ऐसा कुछ भी फैसला नहीं करना चाहिए। वही दूसरी तरफ ब्लैक हुडी में गुलाब का आदमी करण से मारपीट करता है। जिसका इल्जाम वो नवाब पर लगाता है। अर्जुन को करण के बारे में पता चलता है और ये बात हीर को बताता है।

गुलाब का बदला

बोजु नवाब को ढूंढते हुए हीर के पास आता है और उसे बताता है कि, किस तरह से उसका नवाब एक सेकंड में गायब हो गया। वही दूसरी तरफ, नवाब तभी वहां आता है और लिस्ट में अपना नाम देखता है जिसकी वजह से वो बहुत ही ज्यादा खुश होता है लेकिन तब तक उसे प्रिंसिपल फोन कर केबिन में बुलाते है। जहां करण को किस तरह से ब्लैक हुडी वाले शख्स ने मारा है ये बात उसे पता चलती है। लेकिन हीर नवाब का साथ देती है और कहती है कि, इसमें ना नवाब का चेहरा दिख रहा है ना ही कुछ कैसे पता चलेगा ? टीना नवाब के खिलाफ बयान देती है लेकिन हीर की बात को सभी लोग समझते है और प्रिंसिपल इस बात के लिए प्रॉपर इंक्वॉयरी बैठाएंगे। इस बीच ही गुलाब के सच दिलीप को पता चल जाता है और गुलाब से दिलीप नाराज होता है क्योंकि गुलाब चाहती है हीर और नवाब का तलाक़ हो जाए ? घर आते ही हीर को लेकर दिलीप सभी से सवाल करता है लेकिन कोई जवाब नहीं देता है और दिलीप कहता है ये घर हीर का भी है और उसे इस घर में आने का हक है जब चाहे तब।

अर्जुन का फूटा गुस्सा

नवाब का जिस तरह से हीर साथ देती है ये देख कर नवाब बहुत ही ज्यादा खुश होती है और अब उसे कहती है सच का पता लगाना होगा। गुलाब को ऋचा फोन करती है और कहती है कि, वो घर नहीं आने वाली है ? गुलाब कहती है उसे मिशन कंप्लीट करने के लिए बाहर ही रहना होगा। वही अगले दिन मैच में सभी के साथ नवाब की बात हो इसलिए हीर मदद करने के लिए आती है लेकिन अर्जुन हीर को फिर से वही समझाता है कि, अचानक क्या हुआ है जो हीर को ये सब करना पड़ रहा है ? हीर कुछ कहती नहीं है बल्कि नवाब और अर्जुन में बहस हो जाती है। जिसके बाद हीर दोनों की बहस को शांत करवाती है और हीर सभी की प्रैक्टिस करवाती है। इस दौरान ही हीर का पैर फिसलने वाला होता है लेकिन, नवाब उसे बचा लेता है। हीर और नवाब के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। वही घर जाकर नवाब सारी चीजों को याद करता है और हीर नवाब का गुस्सा शांत करने के लिए कहती है जिसके बाद नवाब हीर से अपनी दिल की बात सुना चाहता है लेकिन ऐसा होता नहीं है।

गुर्लिन पर नई मुसीबत

गुर्लिन पर अचानक देर रात हमला हो जाता है। ये कोई और नहीं बल्कि गुलाब के आदमी का काम होता है। गुर्लिन किसी भी तरह हीर को फोन करती है और यहां आने के लिए कहती है। हीर देखती है कि, नवाब भी अपने कमरे में नहीं है। जिसके बाद वो अर्जुन के घर आती है तब तक वो शख्स चला जाता है। गुर्लिन की जान बच जाती है और वो काले हुड्डी वाले शख्स की बात करती है और अर्जुन को नवाब पर शक जाता है। हीर शीशे पर लिखे मैसेज को देखती है और उसे बहुत ही ज्यादा अजीब लगता है। हीर अर्जुन को कहती है ये सब चल क्या रहा है पता लगाना होगा। वही दूसरी तरफ, नवाब के पास हीर आती है तो, नवाब सो रहा होता है और नवाब के हाथ में वो रेड पेंट देखती है जो, शीशे पर लिखे मैसेज जैसा होता है। हीर नवाब पर शक करती है और नवाब उसे पूरी बात पूछता है। जिसके बाद नवाब का भी दिल टूट जाता है कि, नवाब को लगता है हीर को उस पर भरोसा नहीं है। ऐसे में हीर को नवाब अपने से दूर कर देता है। हीर अपने आप को ही गलत समझ बैठती है कि, नवाब पर उसने शक क्यों किया ?

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, गुलाब इस अंजान शख्स के खिलाफ नई चाल चल रही होती है। वही दूसरी तरफ हीर और अर्जुन दोनों ही हुडी वाले शख्स का पता लगाने के लिए नया प्लान बनाते हैं। वही बात अर्जुन हीर को फोन पर कहता है लेकिन अर्जुन का कॉल नवाब उठा लेता है और नवाब हीर से इस बात को लेकर जवाब मांगता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here