तू जूलिएट जट दी 1st अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब नवाब ने कर ली है रॉयल एंट्री हीर के घर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर को बार – बार नवाब के फैसले की चिंता होती है और ऐसे में अब, हीर को अपना फैसला ही गलत लगता है।
टीना का बदला
जिसके बाद नवाब टीना को धमकी देता है कि उसे क्या करना चाहिए क्या नहीं ये टीना को बताने की जरूरत नहीं है। जिसके बाद नवाब भी काफी ज्यादा परेशान हो जाता है। नीलू को पम्मी की मां धमकाती है क्योंकि, उसकी वजह से पम्मी का रिश्ता टूट सकता है। जिसके लिए नीलू कहती है नवाब से हीर बात करने गई है और उसे जल्द ही लेकर भी आ जाएगी। हीर को तभी अनमोल का फोन आता है और अनमोल अपनी लाइफ को लेकर जो फैसला लेना चाहती है वो फैसला उसने हीर को कहा है। हीर इस फैसले में अनमोल का साथ देती है। जिसके बाद अनमोल जॉब करने का फैसला करती है।
अनमोल का फैसला
हीर अपने घर आती है लेकिन नवाब को बिना लिए जिसकी वजह से सभी बहुत ज्यादा परेशान हो जाते है। नवाब के लिए सभी लोग पूछते है कि वो कहां है ? हीर नवाब का कुछ काम बताती है लेकिन उसके तुरंत बाद ही नवाब बाइक से एंट्री लेता है। जिसे देखकर सभी लोग खुश हो जाते है। अपने डैशिंग अंदाज में नवाब सबका दिल जीत लेता है और वो कहता है इस घर का बेटा है वो दामाद नहीं। ऐसे में हीर भी उसके साथ थोड़ा नाटक करती है। नीलू बहुत खुश होती है कि इसी बहाने अब हीर और नवाब एक – दूसरे के करीब आ जायेंगे। ऑफिस में रोहित अनमोल को देखता है और अनमोल के ऑफिस जॉइन करने की बात से गुस्सा करता है। क्योंकि उसने रोहित से इस बारे में बात नहीं की है। दिलीप इस फैसले में अनमोल का साथ देता है और कहता है ये अनमोल का डिसीजन है क्योंकि, अनमोल की अपनी भी जिंदगी है। ऐसे में रोहित कुछ कहता नहीं है। घर में सभी लोग नवाब की तारीफ करते है। जिसके बाद हीर के पापा उसकी मां से कहते है घर वापस आ जाने के लिए लेकिन तब तक हीर वहां आकर कहती है कि, वो और उसकी बहन नहीं रहने वाले है यहां। जिसके बाद ताया जी रिक्वेस्ट करते है कि, उसे रहना चाहिए नहीं तो घर में शक होगा कि, सब कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में हीर बात मान लेती है।
हीर की परेशानी
पम्मी के होने वाले पति का पीछा गुलाब और ऋचा करते है क्योंकि, गुलाब को पता चल चुका है कि, ये पम्मी के साथ अपना रिश्ता जोड़ने वाला है। गुलाब अपने अगले प्लान की तैयारी करती है हालांकि, हीर इन सारी चीजों से अंजान होती हैं। काम के नाम पर नवाब अब सिर्फ बहाना बनाता है वही, हीर के भाई बहन के साथ मस्ती। जिसके बाद हीर नवाब को भी जाने के लिए कहती है और सभी को अपना काम करने के लिए। लेकिन नवाब ना जाने का फैसला कर लेता है। क्योंकि, उसे अब हीर के साथ रहना है। नवाब के इस फैसले से नीलू काफी खुश होती है। वही नवाब बताता है कि, किस तरह से हीर ने उसे परेशान कर रखा है। जिसके बाद नवाब और हीर के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। लेकिन इस दौरान ही नवाब हीर को परेशान भी बहुत करता है। हीर सीढ़ी पर चढ़कर फुल को सजाती है। जहां, नवाब सीढ़ी हटा देता है और कहता है उस पर भरोसा रखने के लिए क्योंकि, वो पकड़ लेगा। लेकिन हीर को भरोसा नहीं होता है और वो नवाब को सीढ़ी देने के लिए कहती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, नवाब से हीर कहती है कि, उसे कुछ अच्छा नहीं लग रहा है पम्मी और उसके होने वाले हसबैंड को लेकर क्योंकि,जब उसने पम्मी के लहंगे के लिए लड़के को कॉल किया तो उसने लड़के की तरफ से लड़की की आवाज सुनी जो हीर को अब परेशान कर रहा है। वही सभी लोग मिलते है और ऐसे में, हीर लड़के को उसका फोन दिखाने के लिए कहती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

