32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

तू जूलिएट जट दी 19th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : हीर और नवाब की नई मुसीबत, गुलाब के सामने आया सच ?

तू जूलिएट जट दी 19th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट  On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब गुलाब हीर का पीछा करने की कोशिश करती है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर और अर्जुन दोनों एकसाथ कॉलेज में बात कर रहे होते है। लेकिन नवाब को ये देखकर जलन होती है।

हीर की नई मुसीबत

हीर कॉफी लेकर आती है। जहां नवाब उसके पास आता है और पैकेट से सारा शुगर गिरा देते है। जिसे देखकर हीर को बहुत अजीब लगता है और ऐसे में हीर के हाथ पर तभी तुरंत कॉफी गिर जाती है। हीर के चोट पर नवाब दवा लगाने की कोशिश करता है लेकिन तब तक अर्जुन वहां आकर हीर को संभाल लेता है। जिसे देखकर उसे गुस्सा आने लग जाता है। नवाब का क्रिकेट में सिलेक्शन होने वाला होता है लेकिन, नवाब इस चीज के लिए नहीं जाना जाता है क्योंकि वो प्लेयर है बल्कि जाना जाता है कि वो टीना का मंगेतर है होने वाला है। टीना से ये बात को लेकर नवाब बात करता है। जहां टीना कहती है पापा को मनाने के लिए टीना ने ये बात कही थी। इसलिए नवाब को टीना धमकी देती है अगर अब उसने कोई बात छिपाई तोसही नहीं होने वाला है। नवाब को तभी फोन आता है वकील का और टीना पूछती है फोन क्यों किया है ? लेकिन नवाब सच भी बताता है जिसके लिए टीना को गुस्सा आता है और वो कहती है ये बात वो बता भी रहा है इसलिए उसे सही नहीं लग रहा है।

गुलाब का गुस्सा

गुलाब हीर का पीछा करने के लिए एक शख्स को भेजती है जो हीर और अर्जुन की तस्वीर लेता है। वही अर्जुन और हीर को नवाब परेशान करता है और इस बीच ही सभी की बहस नवाब से हॉट जाती है। नवाब के पास अर्जुन बैठने के लिए जाता है लेकिन, नवाब उसे गिरा देता है। तब तक वो सारी तस्वीरें ले लेता है और बाहर आकर नवाब देखता है कि, अब गुलाब के पास ये तस्वीर जाने वाली ह जिसके लिए वो उस पर्सन का पीछा करता है। वही अर्जुन के कॉलेज में उसकी मां आई हुई होती है और टीना उसे बात करती है लेकिन, हीर और अर्जुन को देखकर टीना कुछ बाते कहने की कोशिश करती है लेकिन, उसे हीर शांत रहने के लिए कहती है। नवाब पीछा करके कैमरे को चोरी कर लेता है और वो उस कैमरे में अर्जुन और हीर की तस्वीरों को देखता है। गुलाब को वो शख्स बताता है कि, कोई उसका पीछा कर रहा था और उसी ने उसके कैमरे को चुराया होगा।

हीर हुई इमोशनल

हीर अपने घर जाने के लिए तैयार हो जाती है। जहां, गुलाब बहुत खुश होती है कि, अब हीर घर से चली जाएगी। हर समान के साथ – साथ अपने यादें भी समेत रही है। दिलीप नीचे आता है और हीर को उसके शादी का वक्त याद आता है। जहां, दिलीप उसे अपनी बेटी बनाकर लेकर आया था। गुलाब दिलीप और हीर से कहती है कि, उसे अब जाना चाहिए। वही गुलाब सोचने लग जाती है फाइनली अब हीर का पत्ता इस घर से कट गया है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, अपने टीम के कैप में हीर और नवाब एक – दूसरे से नाराज हैं। जिसके बाद कोयल अर्जुन को कहती है अचानक से हीर कही चली गई है। पता नहीं मिल नहीं रही है। अर्जुन और नवाब दोनों ही परेशान हो जाते हैं।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here