तू जूलिएट जट दी 18th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर नवाब को हिम्मत दे रही है कि, उसके साथ जो भी होगा अच्छा होगा।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर और बोजू दोनों ही नवाब से पूछते है अचानक नवाब को क्या हुआ है ? नवाब कहता है उसे समझ नहीं आ रहा है कि, कैसे वो टीम से बाहर हो गया है ?
गुलाब का बदला
नवाब प्लेयर का लिस्ट देखता है जहां उसे करण नाम नजर आता है और नवाब समझ जाता है कि, उसकी वजह से ही वो बाहर हुआ है। गुलाब घर पर आते ही दिलीप को फूल देती है और उसे बताती है कि, कॉलेज में अर्जुन नाम का प्लेयर है उसे क्रिकेट के लिए मदद चाहिए। जिसकी वजह से दिलीप नवाब का क्रिकेट किट अर्जुन को देने की बात करता है और ये बात ऋचा को समझ नहीं आती है कि क्यों उसने ऐसा किया है ? गुलाब कहती है हीर और नवाब के साथ जो भी उसने किया है। उसके बाद हीर शांत नहीं बैठने वाली है और वो बैक फायर भी करने वाली है जिसके लिए उसे तैयार रहना होगा। नवाब और सभी लोग यही सोचते है कि, नवाब की इसमें मदद कौन कर सकता है ? जिसमें कैप्टन अर्जुन का नाम सभी के सामने आता है। लेकिन, हीर पहले करण से बात करना चाहती है। जहां वो करण के करीब जाना चाहती है ओर ये प्लान नवाब और बोजू का भी होता है। करण के साथ कैफे में बैठकर हीर जानकारी निकालती है लेकिन जिस तरह की आदत होती है करण की उसे देखकर नवाब को गुस्सा आता है लेकिन नवाब को बोजु कंट्रोल करने के लिए कहता है।
गुलाब का फूटा गुस्सा
हीर सारी जानकारी नवाब को आकर बताती है जिसके बाद अब हीर अर्जुन से मदद मांगने का सोचती है। अर्जुन हीर से बात नहीं करना चाहता है लेकिन फिर भी हीर के बार – बार कहने पर वो बात करता है और नवाब के लिए बात कहता है। जहां नवाब दूसरी तरफ देखता है उसके पापा कॉलेज में उसके लिए किट लेकर आए हैं क्रिकेट का लेकिन असल में वो अर्जुन के लिए होता है। नवाब हीर को कॉल करता है और हीर को बात करने से मना करता है लेकिन तब तक एक शख्स आकर अर्जुन को वो क्रिकेट किट देता है और कहता है दिलीप सर ने दिया है। हीर को समझ आ जाता है कि, नवाब का मूड इसकी वजह से ऑफ हो गया है। करण को बाहर नवाब देखता है। जहां नवाब और करण के बीच हाथापाई होती है और हीर अचानक से नवाब को रोकती है ऐसा करने से। अर्जुन हीर और नवाब दोनों को गलत समझता है लेकिन, हीर कहती है नवाब सिर्फ अपना काम कर रहा था। करण और नवाब के बीच शर्त लगती है दोनों ही इतने अच्छे है तो कल जो मैच जीतेगा बाजी उसकी होगी। नवाब चैलेंज एक्सेप्ट कर लेता है।
हीर और नवाब की नजदीकियां
हीर घर आते ही नवाब को आराम करने के लिए कहती है क्योंकि कल उसका बहुत बड़ा मैच है लेकिन, नवाब करण को लेकर कहता है कि, वो अच्छा खेलता है कल का दिन उसके लिए भारी होने वाला है। हीर नवाब को समझाती है इस दौरान ही दोनो के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। वही हीर सोचने लग जाती है कि, कल का दिन नवाब के लिए बहुत ही बड़ा दिन होने वाला है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, नवाब और गुलाब में शर्त लगती है जहां, गुलाब कहती है उसकी एंट्री टीम में दो मिनट के अंदर हो सकती है उसे बस हीर को छोड़ना होगा। नवाब शर्त रखता है अगर नवाब जीता तो क्या गुलाब हीर को एक्सेप्ट करेगी ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

