31.4 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026

तू जूलिएट जट दी 17th मई  2026 रिटेन अपडेट : हीर और अर्जुन की बढ़ी गलतफहमी, टूट गया नवाब का रिश्ता ?

तू जूलिएट जट दी 17th मई  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर हो चुकी है शराब के नशे में बेकाबू।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरआत हीर से होती है। जहां, हीर एक बार फिर से सिमरन के पास जाती है और उसे ये सब करने का कारण पूछती है ? जहां सिमरन कहती है अब उसे भी लगने लगा है कि, नवाब उसे प्यार नहीं करता है।

नवाब की परेशानी

लेकिन इस बीच ही सिमरन अपनी चाल चल जाती है। जहां, वो कहती है कि, नवाब अब अपनी दुनिया ने आगे बढ़ गया है क्योंकि, उसे अब कोई और लड़की पसंद आने लग गई है। हीर को ये सब बात सुनकर बुरा लगता है। जहां वो सवाल करती है नवाब उसके साथ ऐसा कैसे कर सकता है ? नवाब अपने गेम पर हमेशा की तरह ध्यान देता है लेकिन, बार – बार उसे हीर की चिंता होती रहती है। जिसके बाद हीर को अब सिमरन शांत रहने के लिए कहती है कि, उसे समझाने की कोशिश करती है लेकिन, हीर का दिल पूरी तरह से टूट जाता है। वही सिमरन अब हीर को शराब पिलाने की कोशिश करती है। जहां, वो हीर को बातों ही बातों में शराब पिलाती है और हीर के दिल में नवाब के लिए क्या है ? इस बात का अंदाजा लगाने की कोशिश करती है। हीर कहती है नवाब उसके लिए सबसे खास है लेकिन उसकी जिदंगी में दिक्कतें और परेशानी सिर्फ और सिर्फ हीर की वजह से है जिसकी वजह से उसे नवाब को छोड़ना पड़ा है।

हीर ने पी शराब ?

सिमरन याद करती है किस तरह से सिमरन को डांट लगाया था कोयल ने क्योंकि, नवाब को बोजु को समझ बैठी थी। वही हीर शराब के नशे में नवाब से बात करने जाती है और नवाब उसे कैंपस में देख लेता है। जहां वो उसे संभालने की कोशिश करता है लेकिन, नवाब को हीर संभाल नहीं पाता है और उसे अपने कार में बैठाता है। हीर नवाब को गाड़ी में भी परेशान करती है कि किस तरह से हीर ने अर्जुन को अपनी जिदंगी के लिए चुना था और आज नवाब अपनी जिदंगी में आगे बढ़ गया है। ऐसे में हीर की मां का फोन आता है लेकिन फोन नवाब उठाता है और नवाब कहता है हीर उसके साथ है लेकिन वो बात नहीं कर पाएगी। नवाब की बात को नीलू सुनती है और कहती है बस उसे जल्दी घर आने के लिए कहना। सिमरन अपने सेकंड डेट के लिए तैयार हो कर अपने रोमियो से मिलने जाती है लेकिन नवाब हीर के साथ बिजी होने के कारण उसे मिल नहीं पाता है और ना ही उसका फोन उठाता है। हीर नवाब से अपने दिल की बात कहने की कोशिश करती है कि क्या उसे सबसे अच्छा नवाब में लगता है और किस चीज़ के लिए वो हो गई है नवाब से नाराज। लेकिन इतने ही देर में हीर को नींद आ जाती है और वो सो जाती है। देर रात नवाब भी थक जाता है और वो हीर के साथ ही रहता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

हीर की ताई जी उसे घर से निकालने का फैसला करती है क्योंकि, हीर और अर्जुन के बीच गलतफहमी फिर से बढ़ती नजर आती है। जहां नवाब संग फोटो पर अर्जुन जवाब मांगता है और हीर उसे कहती है इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है। जिसके तुरंत बाद ही गुलाब वहां आकर हीर को गलत साबित करती है और उसे नीचा दिखाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here