34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

तू जूलिएट जट दी 17th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : टीना संग नवाब ने तोड़ा रिश्ता, सच आया नवाब के सामने

तू जूलिएट जट दी 17th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब नवाब और हीर दोनों की जोड़ी कर रही है टीना का प्लान फेल।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर और नवाब से होती है। जहां, नवाब टीना के साथ अपना रिश्ता तोड़ देता है और कहता है कि, अगर उसे डांस करके भी पैसे मिलेंगे तो वो ये यही काम करने वाला है। टीना को बीच कैंपस में नवाब लेकर आता है और उसे बुरा भला कहता है जिसके बाद नवाब टीना और उसके दोस्तों के साथ अपना रिश्ता तोड़ देता है।

हीर और नवाब का रोमांस

हीर इस बीच ही गाना बजा देती है। जहां टीना को समझ नहीं आता है ये चल क्या रहा है ? हीर कहती है उसने ही कैंसिल किया था ना ? वो ढोल वालों की जगह वो खुद आ गई है। हर और नवाब एकसाथ डांस करते है। जहां सभी उसे चीयर करते है। ये देखकर टीना को गुस्सा आने लग जाता है और वो गुलाब को बता देती है कि हीर की वजह से उसका प्लान फेल हो गया है और उसे ऐसा करने पर भी बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है। गुलाब टीना के पाप के पास होती है उस वक्त जहां अब टीना के पापा से गुलाब कहती है उसे अपनी बेटी के बारे में सोचना चाहिए। क्योंकि उसे नवाब चाहिए और नवाब को हीर उसे हाथ मिलने में ही भलाई है। गुलाब टीना के पापा से कहती है फिलहाल के लिए नवाब को टीम से बाहर करना होगा जिसे टीना के पास नवाब वापस लौटकर आए। टीना के पापा ये बात को समझ जाते है और वो कहते है कि, वो ऐसा ही करने वाले है। टीना कहती है इतनी आसानी से वो कभी भी नवाब को नहीं जाने देने वाली है।

गुलाब का फूटा गुस्सा

नवाब हीर से माफी मांगता है क्योंकि टीना की वजह से कितनी बार हीर को नुकसान नवाब ने पहुंचाया था। वही अब हीर पूछती है अचानक क्या हुआ है ? नवाब कहता है उसे गलती का एहसास हो गया है। नवाब को तभी मैसेज आता है जिस टीम का सिलेक्शन तीन दिन पहले होने वाला था वो आज हो रहा है। जिसके बा नवाब अपना नाम लिस्ट में देखने जाता है लेकिन वो होता नहीं है। टीना के पापा को नवाब देखता है और उनसे बात करने की कोशिश करता है लेकिन तब तक वो देखता है कि, टीना के पापा गुलाब से बात करते है और गुलाब की वजह से नवाब टीम से बाहर हुआ है ये बात भी उसे पता चल जाती है। नवाब गुलाब से बात करने आता है। जहां हीर उसे कहती है बेटे के लिए कोई ऐसा कर सकता है आज उसे पता चला है प्यार है और ये प्यार है ? नवाब गुलाब की गाड़ी से ड्राइवर को बाहर निकालता है और खुद गाड़ी ड्राइव करता है। हीर को चिंता होती है कि नवाब क्या कर रहा है ? हीर रिक्शे से उसका पीछा करती है। नवाब अपनेउस बचपन वाली जगह लेकर जाता है जहां, गुलाब ने ही उसे क्रिकेट के सपने दिखाए थे और गुलाब ने आज क्या किया ? उसका सपना तोड़ दिया है। गुलाब नवाब की बात सुनकर इमोशनल हो जाती है लेकिन वो कहती है उसका ये करना जरूरी था इसलिए उसे ये करना होगा। नवाब वहां से चले जाता है लेकिन हीर को लेकर गुलाब के मन में नफरत कम नहीं होती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, नवाब कहता है लिस्ट में जितने में भी नाम है वो सभी को जानता है बस करण को छोड़कर जिसके बाद अब करण और नवाब के बीच मारपीट हो जाती है। वही दूसरी तरफ, हीर नवाब को ऐसा करने से रोकती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here