तू जूलिएट जट दी 17th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर को सारा सच अर्जुन बता देता है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत नवाब से होती है। जहां, वो टीना को लेकर हीर को सच बताने की कोशिश करता है लेकिन हीर को लगता है नवाब ये क्या करने की कोशिश कर रहा है ?
नवाब और हीर की परेशानी
नवाब से हीर कहती है हर बात उसकी मर्जी नहीं चलेगी। हीर टीना से माफी मांगती है उसकी जिदंगी में भी नवाब जैसा लड़का आ गया है। ऐसे में अब, हीर काफी ज्यादा परेशान हो जाती है। वही दूसरी तरफ नवाब का गुस्सा बढ़ रहा होता है कि, हीर को कुछ भी बोलो वो समझने को तैयार नहीं है। जिसके बाद हीर और नवाब में बहस हो जाती है और दोनों ही अपने रास्ते अलग कर जाते है। टीना अर्जुन के लिए परेशान होती है और उसे मिलने के लिए अर्जुन के पास जाती है। जहां, वो नशे में रहती है इसलिए वो टीना को संभालने की कोशिश करता है। लेकिन अर्जुन इस बीच ही टीना को नवाब के पास जाने के लिए कहता है क्योंकि, टीना भी कोई झूठ में उसे फंसा देगी। जिसके बाद नवाब को लेकर टीना कहती है कि, उस रात उसके और नवाब के बीच कुछ भी नहीं हुआ है। अर्जुन ये सुनकर हैरान हो जाता है और काफी ज्यादा परेशान भी। हीर और नवाब के बीच टेंशन एक बार फिर से बन जाता है। जहां, अब नवाब बोजू से मदद मांगता है कि, किस तरह से चीजें ठीक हो सकती है ? इस बीच नवाब एक शख़्स से टक्करा जाता है लेकिन वो जब तक उस शख्स को देखता तब तक वो वहां से चला जाता है। अर्जुन से टीना माफी मांगती है और उसे सच बताने से हीर को मना करती है लेकिन हीर तब तक वहां आ जाती है और हीर को देखकर अर्जुन वहां से चला जाता है।
हीर के सामने आया सच ?
मैगजीन को लेकर हीर और नवाब को स्टेज पर बुलाया जाता है और दोनों की तारीफ की जाती है। हीर अर्जुन की तारीफ स्टेज पर करती है कि, सबसे ज्यादा मेहनत उसने ही की है। इसलिए अब इसका हकदार कोई और नहीं बल्कि अर्जुन है। नवाब भी इस बात से अग्री करता है और सभी के सामने मैगजीन के कवर पेज लेकर आता है जहां अर्जुन और हीर होते है। नवाब कहता है ये बदला अभी ठीक हुआ है। गुलाब दिलीप के ऑफिस में होती है और हीर के पापा हीर के कॉलेज आकर बर्थ सर्टिफिकेट चेंज कर देते है। जिसे, अब हीर की उम्र को लेकर नया बवाल होगा। क्लास से बाहर आते ही अर्जुन और नवाब में बहस हो जाती है और दोनों एक – दूसरे को मारने के लिए तैयार हो जाते है। लेकिन, दोनों को हीर रोक देती है। नवाब अब हीर से कहता है कि, अब वो कभी भी हीर को सच बताने नहीं आएगा क्योंकि, वो अब थक चुका है नाटक से। हीर अर्जुन को समझाने जाती है और अर्जुन हीर को उसे दूर रहने के लिए कहता है क्योंकि, हीर और नवाब का रिश्ता अच्छा है और बातों ही बातों में हीर को अर्जुन बताता है कि, उस रात नवाब और टीना के बीच कुछ नहीं हुआ था। जिसे सुनकर हीर परेशान हो जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर नवाब से माफी मांगने आती है और उसे कहती है कि, जो सजा वो देना चाहता है वो दे सकता है लेकिन नवाब वहां से चला जाता है। वही दूसरी तरफ, हीर के पापा बर्थ सर्टिफिकेट लेकर आते है जहां कहते है वो कि, हीर की उम्र सिर्फ 17 साल की थी जब उसने शादी की है। मतलब दिलीप ने कानून तोड़ा है और अब उसे सजा मिलेगी जिसकी वजह से उसे सब कुछ हीर के पापा के नाम करना होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

