तू जूलिएट जट दी 13th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर और नवाब के सच का पता लगाना चाहती है सिमरन
प्रीकैप : एपिसोड की शुरआत हीर और नवाब से होती है। जहाँ हीर के पास पेंटिंग आती है सिमरन के लिए और नवाब के पास आती है हीर की। जिसे देखकर वो काफी इमोशनल हो जाता है। नवाब को पापा जी बुलाते है। जहाँ वो देखते है कि हीर की तस्वीर को देखकर नवाब इमोशनल हो जाता है और दिलीप को हीर के बारे में नवाब कहता है कि किस तरह से वो कोशिश कर रहा है हीर को भुलाने की। वही सिमरन की तारीफ हीर करती है जिसके बाद सिमरन हीर से कहती है कि उसके और उसके प्यार के बीच हीर नहीं आएगी।
सिमरन की गलतफहमी
अगले दिन नवाब और हीर फूलों के दूकान में मिलते है। जहाँ हीर अर्जुन के लिए मिस यू का बूके बनाती है लेकिन, नवाब की नजर हीर पर पड़ती है और हीर को अर्जुन के लिए नवाब कुछ अच्छा लिखने के लिए कहता है। वही दूसरी तरफ, हीर नवाब की मदद करती है बूके के लिए क्यूंकि नवाब अपनी जिंदगी में आई लड़की को देना चाहता है। नवाब हीर को कहता है दोनों ने अपने रिश्तों को नहीं बचाया है लेकिन एक – दूसरे की मदद कर सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए। सिमरन से ताई जी पूछती है हीर के लिए जहाँ वो कहती है कि, हीर अर्जुन के लिए बूके बनवाने गई है। ऐसे में नीलू को चिंता होती है और वो सिमरन से कहती है किस तरह से दोनों का रिश्ता टूट गया था। जिसके बाद सिमरन अब पता लगाना चाहती है कि, दोनों के दिल में सच में कुछ है या नहीं ?? सिमरन नवाब की शर्ट को हीर से लेना चाहती है। लेकिन हीर उसे ये ये देने से मना कर देती है। जिसके बाद हीर और नवाब के रिश्ते को लेकर सिमरन हीर से सवाल करती है।
नवाब की डेट
हीर के लिए सिमरन कहती है नीलू को कि आज भी हीर नवाब से प्यार करती है। सिमरन फैसला करती है कि नवाब के दिल का हाल जानने का और वो कॉलेज में वो उसे मिलने आ जाती है। दूसरी तरफ नवाब बोजू से हीर को छोड़ने की बात करता है और उसकी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की बात करता है। हीर और कोमल दोनों अपने काम के लिए स्टूडेंट को ड्रामा क्लब में शामिल करने की बात करती है। नवाब के पास हीर आती है और ये बात सुनती है जिसके बाद नवाब से हीर मदद मांगती है अपने ड्रामा को लेकर। नवाब और बोजू हीर की मदद के लिए तैयार हो जाते है जिसके बाद नवाब हीर को ड्रामा का नया आईडिया देता है और आईडिया सभी को पसंद आता है। हीर नवाब की तारीफ करती है लेकिन रोमियो जूलिएट की इस कहानी में नवाब रोमियो बने से मना कर देता है। जहाँ बोजू और कोयल को बनने के लिए कहता जाता है। हीर और बोजू को एकसाथ सिमरन देख लेती है जिसके बाद बोजू को देखकर वो मजाक बनाती है। जहाँ अब हीर नवाब को उसके डेटिंग के लिए कहती है उसे सेकंड डेट के लिए पूछना चाहिए। नवाब हीर की ये बात मान जाता है और सिमरन को कॉल करता है। हीर को काफी बुरा लगता है और हीर वहां से चली जाती है। जिसके बाद हीर की नजर सिमरन पर जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
ड्रामा करने के लिए बोजू और कोयल मना कर देते है और कॉलेज में मेहमान आ गए हुए होते है। जिसके बाद हीर सभी को कैंसिल होने के बारे में बताती है लेकिन, नवाब हीर की मदद करने के लिए तैयार हो जाता है और इस बीच दोनों की नजदीकियां देखने को मिलती है।

