तू जूलिएट जट दी 27th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब निमृत की चाल पर अब हीर को हो रहा है शक।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां, हीर सारी चीजों को लेकर परेशान रहती है लेकिन तब तक वो बाहर देखती है कि निमृत कुछ ना कुछ जला रही होती है। लेकिन हीर के आते ही निमृत उसे कचरा बताती है और अंदर चले जाती है।
नवाब की परेशानी
कॉलेज में हीर नवाब से टीना का हालचाल लेने के लिए कहती है लेकिन सभी को लगता है हीर बदला लेना चाहती है। ऐसे में अब हीर के लिए नवाब सभी से लड़ता है और कुछ भी कहने से मना करता है। बेस्ट जोड़ी के लिए नवाब और हीर खुश रहते है लेकिन तभी ही चाची जी की एंट्री होती है और अच्छे जोड़ी की तलाश वो करने वाली है ये बात सुनकर हीर और नवाब परेशान हो जाते हम हीर को लगता है चाची जी उसका साथ नहीं देगी। लेकिन नवाब कोशिश करने के लिए कहता है। वही अब कॉलेज में निमृत अपनी चाल चल जाती है और वॉशरूम में टीना की फोटो लगाकर उसके बारे में लिखती है जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो जाते है। वही चाची जी के लिए निमृत अपने चाल को कामयाब करने की कोशिश करती है। लेकिन हीर की नजर निमृत पर जाती है और वो उसका पीछा करती है लेकिन, निमृत को जिस रूम में वो जाते हुए देखती है। निमृत उसे धोखा देकर बाहर निकल जाती है और अंदर से कोई और लड़की आती है।
निमृत की चाल
ऐसे में अब हीर को शक हो रहा होता है क्या चल रहा है वॉशरूम के यहां ? हीर देखती है और टीना के साथ ये मजाक चल रहा है। हीर पर ही सभी का शक जाता है। लेकिन नवाब को भरोसा होता है कि, हीर ने ऐसा नहीं किया होगा। वही अब हीर चीजों को लेकर परेशान हो जाती है। जिसके बाद कॉलेज की टीम से बात की जाती है और हीर – नवाब को कंपटीशन से बाहर किया जाता है। जिसके बाद हीर को काफी ज्यादा बुरा लगता है इस फैसले से।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, नवाब अपने लिए पार्टनर ढूंढने की कोशिश करता है क्योंकि ये प्लान हीर का होता है। ऐसे में अब हीर चीजों को लेकर परेशान रहता है कि आखिरकार कौन है वो जो उसे फंसा रहा है ? पार्टनर बने के लिए निमृत सामने आती है और हीर का शक गहरा हो जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

