34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

सहर होने को है 12th मई  2026 रिटेन अपडेट:  वसीम की जान आई खतरे में ? सहर ने बुलाई घर में पुलिस

सहर होने को है 12th मई  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब कौसर को मिल रही है परवेज की ओर से सजा।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, सहर माहीद दोनों ही अपनी जिदंगी को लेकर बात करते है। इस बीच ही माहीद से सहर कहती है नाजिमा यही आ रही है। नाजिमा हर जगह सिर्फ और सिर्फ माहीद को देख रही होती है लेकिन उसे कोई मिलता नहीं है।

अमाल की जिद्द

माहीद सहर से उसके अम्मी और आज जो कुछ भी हुआ है उसके बारे में जानने की कोशिश करता है। जिसके बाद सहर डायरी का जिक्र करती है और कहती है कि, उसे डायरी के जरिए बहुत कुछ पता चला है। शायद कुछ ऐसा भी है जो माहीद और सहर को नहीं पता है। माहीद ये बात सुनकर इमोशनल हो जाता है। जहां सहर कहती है उसे अंदाजा नहीं था कि, माहीद के सामने सच ऐसे आएगा नहीं तो वो डायरी लेते हुए आती। वही दूसरी तरफ अब अमाल की चिंता सुल्ताना और फरीद को होती है क्योंकि, सुल्ताना सच बताने से मना करती है और फरीद वही काम करता है। सुल्ताना को कुछ देर तक फरीद शांत रहने के लिए कहता है। जिसके बाद सुलताना कुछ दवाई देने से मना करती है क्योंकि वो अपने पेरेंट्स को देखकर ही ठीक हो जाएगी। नर्स बताती है कि, वो किसी से भी मिलना नहीं चाहती है वो सिर्फ और सिर्फ कौसर से मिलना चाहती है। कौसर को परवेज एक बार फिर सजा देता है। जहां फरीद बार – बार कौसर को फोन करता है लेकिन परवेज कौसर के हाथ पैर बांध देता है और घर में किसी कोने में छोड़ देता है। सहर माहीद की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाती है और कहती है कि, वो मिलकर सब देख लेंगे।

माहीद का फैसला

माहीद सहर से दोस्ती की परमिशन उसकी अम्मी से लेने की बात करता है और उसे घर छोड़ने की बात करता है लेकिन सबसे पहले अभी सहर कातिल के लिए कहती है कि, कातिल का उसे पता लगाना होगा जिसके लिए माहीद घर में पुलिस बुलाता है और घर से सभी लोग एकसाथ नीचे आते है। सहर बताती है किस तरह के हथियार उसके पास थे और क्या कुछ करने वाला था। वसीम सहर को गलत बताता है लेकिन, माहीद को भरोसा होता है जिसकी वजह से वो ये फैसला लेता है। फातिमा नौकर को वहां से जाने के लिए कहती है जिसके बाद पुलिस फातिमा से पूछती है वो क्या कर रही है यहां ? पुलिस को उसी जगह हथियार मिल जाते है। लेकिन, फातिमा का नाम नहीं आता है। फातिमा कहती है मंगनी का काम देख रही थी वो। हथियार मिलन के बाद वसीम डरने लग जाता है और हुस्ना उसे परेशान करने से मना करती है। वही अब माहीद फैसला करता है कि उसकी अम्मी का केस वापस खोला जाए। शुरू से केस की जांच पड़ताल की जाए।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, माहीद की गाड़ी खराब हो जाती है। जिसके बाद माहीद से सहर कहती है उसकी गाड़ी ठीक करने में जितने भी पैसे खर्च हुए है वो बता देगा जिसके बाद सहर उसे पैसे देगी। लेकिन अभी नहीं डॉक्टर बने के बाद। माहीद कहता है सहर के डॉक्टर बने का इंतजार उसे रहने वाला है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here