34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 22nd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट: सहर ने बदला भेष ? कौसर ने दी धमकी

सहर होने को है 22nd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर माहीद की अम्मी को लेकर पता करना चाहती है सच।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर ग़ज़ला की डायरी को लेकर आती है और उसे लेकर सोच में रहती है कि, उसे क्या करना चाहिए ? तब तक कौसर घर में आती है और घर में आकर समान ढूंढ रही होती है। सहर डायरी को छिपा देती है। जिसके बाद वो पूछती है कौसर से उसे क्या चाहिए ? कौसर डब्बे की बात करती है और उसे कहती है कि, अखरोट लाया है उसने। जिसकी वजह से डब्बा चाहिए उसे।

सहर की परेशानी

माहीद कब्रिस्तान में होता है और वो इस बीच ही अपनी अम्मी से बात करता है। वो कहता है आज तक उसने सिर्फ सुना है कि, उसकी अम्मी अच्छी नहीं थी लेकिन आज उसने सुना कि, बहुत अच्छी इंसान थी और सब कुछ किया भी करती थी। जिसके बाद माहीद भी सवाल करता है कि, आखिरकार वो कैसी इंसान थी ? वही दूसरी तरफ अब अखरोट के लिए सहर डब्बा दे देती है और कहती है मुनीरा का पता मिल जाए। बस फिर सब ठीक हो जाएगा। क्यूंकि, वो मिल जाएगी मेहनत करेगी कौसर और दोनों को मिलकर वो पढ़ाएगी। ऐसे में सहर सोचती है क्या उसे मस्जिद वाली बात बतानी चाहिए ? सहर इस बात से परेशान होती है और कहती है सब कुछ ठीक होगा।

सहर ने बदला भेष

परवेज वहां आता है और कौसर का मजाक बनाता है कि, नौकरी उसे मिलने से रही क्योंकि अब कुछ होने वाला नहीं है। लेकिन कौसर कहती है कि, महीने के अंत में उसे पैसे मिल जाएंगे। कौसर अगले दिन भेष बदलकर माहीद के घर नौकरानी बनकर जाती है। जहां, घर के कुछ नौकर उसक मजाक बनाते है। वही माहीद अपने काम में लगा रहता है। नाजिमा को चिंता होती है निकाह को लेकर अभी तक माहीद से उसकी बात नहीं हुई है और ये बात वो बुआ जान से भी कहती है। हुस्ना कहती है वो बात भी हो जाएगी बस उसे शांति रखने की जरूरत है। ऐसे में अब सहर माहीद के रूम में कपड़े रखने जाती है लेकिन तब तक माहीद उसे रोक देता है और उसे सवाल करता है कि वो क्यों लेकर जा रही है ? सहर के उल्टे जवाब माहीद को परेशान कर देते है और वो कहती है असलम की छुट्टी है इसलिए वो लेकर जा रही है। माहीद कुछ कहे या समझे तब तक उसके घर में कुछ लोग आ जाते है और माहीद उनके काम में व्यस्त हो जाता है।

सफिया की चाल

कौसर के कमरे में सफिया आती है और देखती है कि, अखरोट पड़े हुए है। जिसके बाद वो पूरे घर में ढूंढ रही होती है लेकिन उसे मिलता नहीं है। सफिया ये बात परवेज को भी बताती है क्योंकि, परवेज को समझ नहीं आता है कि, आखिरकार सफिया क्या कर रही है ? अखरोट को लेकर सफिया कहती है जिसके बाद अब परवेज को सफिया कहती है हॉस्पिटल में परवेज को जाना चाहिए क्योंकि, वही से उसे सारी जानकारी मिलेगी। सहर माहीद के कमरे में जाती है और हुस्ना अपने बेटे को भी नाना के बिजनेस पर ध्यान देने की बात करती है क्योंकि, हैदर भी इस चीज का हकदार है। वही माहीद को शक होता है और वो वापस अपने कमरे में आता है। निकाह के वक्त की चीजों को याद कर सहर इमोशनल हो जाती है जिसके बाद सहर के पास माहीद आता है और सहर कपड़े ठीक करने लग जाती है। तब तक माहीद सहर के करीब आता है और उसके चेहरे से सारी चीजों को हटा देता है। माहीद के सामने सहर का असली चेहरा आ जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को माहीद घर से जाने के लिए कहता है लेकिन नौकर की वजह से वो जा नहीं पाती है जिसके लिए वो टेबल के नीचे छिप जाती है और माहीद के पूछने पर वो कहती है कि, नौकर आ गए थे घर के इसलिए वो जा नहीं पाई। वही दूसरी तरफ अब, माहीद को सहर दूर रहने के लिए कहती है क्योंकि, सहर को अच्छा नहीं लगेगा जिस तरह उसने नाजिमा और माहीद को साथ में देखा था। उसी तरह नाजिमा माहीद और सहर को साथ में देखें।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here