34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 16th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट: माहीद और नाजिमा की होगी जल्द शादी ? क्या टूटेगा सहर का दिल !

सहर होने को है 16th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर के लिए माहीद हो चुका है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां, माहीद सहर को लेकर परेशान होता है और उसे समझ नहीं आता है कि, कौन है वो जो सहर को जान से मारने की कोशिश कर रहा है ?

सहर की बिगड़ी तबीयत

कौसर सहर के खून के लिए परेशान हो जाती है और हर जगह खून के लिए वो मर रही होती है। अचानक यही सब सोचते – सोचते कौसर फरीद के गाड़ी के नीचे आ जाती है और फरीद बाहर आकर देखता है तो वो कोई और नहीं बल्कि, कौसर होती है। कौसर अपनी परेशानी फरीद को बताती है कि, उसका खून मैच नहीं हो रहा है और खून की कमी बहुत ही ज्यादा है। कौसर परवेज की बात करती है और फरीद कहता है उनका बहुत ही ज्यादा चांसेज है कि, खून मिल जाए। जिसके लिए अब परवेज के पास कौसर को जाना होता है। फरीद के साथ कौसर घर जाने का प्लान बनाती है और उसे कहती है कुछ काम करना है जिसमें में उसे फरीद की मदद चाहिए होगी। माहीद नर्स के पास आता है और उसे कहता है कि, उसे पता है नर्स ने गलती नहीं की है। वो मदद कर सकता है लेकिन बदले में उसे भी मदद करनी होगी। नर्स तैयार हो जाती है माहीद की मदद के लिए। वही अमाल और सुल्ताना अपने खून दे देती है। जिसे अमाल को वो साबित कर पाए कि, अमाल उनकी बेटी है। अमाल को सुलताना फोन लगाने के लिए कहती है फरीद से जिसे वो खून का बॉटल चेंज कर सकती है।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

सुल्ताना ऐसा ही करती भी है। जिसके बाद अब, कौसर परवेज को घर में बांधने की कोशिश करती है और ये सब चीज में फरीद उसकी मदद करता है। परवेज के लाख कहने पर भी कौसर उसकी एक बात नहीं सुनती है। वही सहर की जगह माहीद नर्स को बैठने के लिए कहता है और वो देखता है कि, कब जादूगर उस पर हमला करने वाला है ? बंद कमरे में वो आता है तभी नर्स पर वो हमला करने की कोशिश करता है के भागने की कोशिश करता है। लेकिन माहीद सही समय पर वहां आता है और दोनों के बीच मारपीट देखने को मिलती है। माहीद उसे जानना चाहता है कि, सहर को वो मारना क्यों चाहता है लेकिन शक्श बताता नहीं है और अब पुलिस उसे वहां से लेखा चली जाती है।

परवेज की चाल

नाजिमा अपने घर में सबसे माफी मांगती है और अपने पापा से कहती है वो कभी भी ऐसा काम नहीं करने वाली है लेकिन कोई उसकी बात सुनता नहीं है और नाजिमा को उसकी खाला के घर जाने के लिए कहा जाता है। फरीद माहीद और कौसर को सहर की दवाई बताता है और माहीद कहता है वो और सहर अलग हो चुके है। जिसके बाद सहर को लेकर फरीद सवाल करता है और माहीद कहता है सहर की उम्र छोटी है। फरीद माहीद की तारीफ करता है और कहता है माहीद बहुत ही अच्छा इंसान है। वही कौसर से माहीद कहता है कि, पति के नाते नहीं बल्कि उसने इंसानियत के नाते ये सब कुछ किया है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, माहीद नाजिमा से कहता है कि, नाजिमा इस घर में रह सकती है लेकिन एक शर्त पर और शर्त ये है कि, उस माहीद से सगाई करनी होगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here