34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

सहर होने को है 20th मई  2026 रिटेन अपडेट: वसीम का सच आया माहीद के सामने ? सहर ने बताया सच

सहर होने को है 20th मई  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब माहीद को हो रहा है घरवालों पर शक।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, सहर और माहीद दोनों ही गजाला का सच पता करने के लिए पुलिस से बातचीत करते है और गजाला के शरीर पर निशान को लेकर गुथ्थी बनती जा रही है।

गजाला का सच

घर की नौकरानी अचानक ही चाय लेकर आ जाती है और सहर उनसे कहती है जब अब कहा जाए तभी वहां आकर काम करे। नाजिमा को समझ नहीं आता है कि, कब से क्या चल रहा है अंदर के कमरे में ? सहर नाजिमा को देख लेती है। जहां से वो माहीद का ध्यान हटाने की कोशिश करती है लेकिन सहर को समझ नहीं आता है अब सच पता करने के लिए वो क्या करे ? हुस्ना और सभी को लियर सहर और माहीद फैसला करते है कि, सच तक वो आसानी से पहुंच सकते है और वो ये है कि, सभी को गुलदस्ते दिए जाते है। कमरे में जाकर जहां सहर और हुस्ना के बीच बहस हो जाती है लेकिन, सहर के हाथों से हुस्ना फूल ले लेती है। क्योंकि, माहीद वहां आ जाता है। अमाल कौसर को मिस करती है और उसे बात करना चाहती है। जहां कौसर उसे कहती है वो इतनी परेशान क्यों है ? अमाल समझ जाती है कि, उसके बिन बताए ही कौसर कैसे समझ गई ? कौसर से अमाल मिलने की जिद्द करती है और अमाल को कौसर अपना पता देती है। वही दूसरी तरफ सुलताना अमाल को दरवाजा खोलने के लिए कहती है लेकिन, फरीद अमाल के पीछे पड़ने की कोशिश करने से मना करता है। माहीद को सहर हवेली के ऐसे जगह लेकर जाता है। जहां, टेक और कई सारी माहीद की बचपन की यादें होती है। सहर सारी चीजों को देखती है और वही चीजों के साथ खेलती भी है।

कौसर का शक

माहीद सीसीटीवी फुटेज के जरिए सभी घरवालों पर नजर रखा हुआ होता है। जिसके बाद सहर माहीद को परेशान करती है और कुछ पल के लिए सहर के साथ माहीद भी बच्चा बन जाता है। कौसर के वर्कशॉप पर अमाल आती है और बताती है कि वो फरीद और सुल्ताना की बेटी नहीं है। किस तरह से उसने DNA टेस्ट करवाया था। लेकिन रिपोर्ट में फेर बदल उसके मां और पापा ने कर दिया था। कौसर को अपनी बेटी मुनीरा की याद आने लग जाती है। जिसके बाद कौसर कहती है अमाल को चल जाने के लिए। वही दूसरी तरफ अब सहर वहां से हॉस्पिटल जाती है। ऐसे में अब सहर और माहीद को हवेली के अंदर वही बक्सा मिलता है लेकिन कोई सबुत नहीं मिलता है। जिसके लिए सहर को समझ नहीं आता है कितने सारे राज है इस हवेली में ? सहर और माहीद दोनों एक दूसरे को लेकर काम सीखते है। वही कौसर को लगता है शायद अमाल उसकी बेटी है ? फरीद ने उसे झूठ क्यों बोला है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, वसीम और माहीद के बीच झड़प हो जाती है वीडियो रिकॉर्डर को लेकर। वसीम उसे देने से मना कर देता है लेकिन, माहीद को शक होता है कि, कुछ ना कुछ उसकी अम्मी का राज उसमें छिपा हुआ है। दोनों के बीच अब मारपीट शुरू हो जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here