26.8 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

सहर होने को है 5th मार्च 2026 रिटेन अपडेट: सहर ने बनाया माहीद का मजाक, वसीम की नई चाल

सहर होने को है 5th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब माहीद लाल जोड़े को देखकर हो रहा है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर को बुरे सपने आते है और माहीद ये आवाज सुनकर ऊपर आता है।

सहर की परेशानी

सहर के पास आते ही अंजान शख्स चिप जाती है और माहीद सहर को बताता है कि, यहां कोई नहीं है उसने एक बुरा सपना देखा है सिर्फ। सहर कहती है यहां कली है और उसे समझना चाहिए। माहीद सहर को आराम करने के लिए कहता है लेकिन, सहर बात सुनती नहीं है और कहती है नीचे ब्रियानी बने रखी हुई है उसे देखने जाना होगा। कौसर अमाल को समझाती है कि, दुनिया में ऐसे बहुत सारे बच्चे है जिनकी शक्ल नहीं मिलती अपने मां – बाप से तो क्या वो उनके बच्चे नहीं हुए है ? अमाल बता को समझती है और कहती है कौसर बिल्कुल सही कह रही है। जिसके बाद अमाल कौसर की तारीफ करती है और कहती है कौसर में कुछ जादू है जो हर बार उसे अपनी तरफ खींच लेता है।

माहीद की परेशानी

माहीद और सहर बंगले में आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत करते है और उनकी खातिरदारी करते है। जिसके लिए माहीद की जमकर तारीफ की जाती है। वसीम को समझ नहीं आता है माहीद और सहर के बीच चल क्या रहा हमें है ? न्यूज के मुताबिक माहीद की एक बार फिर से शहर में चर्चे हो रहे है। जंगल में किस तरह से माहीद और सहर के पीछे बाघ पकड़ा गया था। वसीम माहीद से कहता है उसने ये बात वसीम को क्यों नहीं बताई ? इतने देर में माहीद बाहर लाल रंग की चुनरी वाली औरत को देखता है। जिसके बाद वो उसके पीछे चला जाता है। परवेज सफिया से कहता है अब घर में कौसर नहीं है तो उसे अच्छा नहीं लगता है। इस बात से सफिया नाराज हो जाती है लेकिन परवेज जयपुर फोन कर कौसर की खबर लेता है कि वो आई है या नहीं ? परवेज को पता चलता है कि, कौसर वहां नही आई है। जिसके बाद, सफिया परवेज को घर से निकाल देती है। परवेज सफिया को मनाने के लिए कंगन और मिठाई लेकर आता है लेकिन जैसे ही प्यार भरी बाते सफिया कहने की कोशिश करती है तभी परवेज को फोन आता है जयपुर से और वो चला जाता है। जिसे अब सफिया और भी ज्यादा गुस्सा हो जाती है।

माहीद की रजामंदी

माहीद उस औरत का पीछा करते हुए बाहर जाता है और माहीद की ये हरकत देख हर कोई हैरान हो जाता है। सहर कहती है वो गुलदस्ता लाने गए है क्योंकि स्वागत में वो कोई कमी नहीं रखना चाहते है। सहर बाहर जाकर माहीद को बुलाती है और अंदर जाने के लिए कहती है। सहर इस बीच माहीद को फुल तोड़ने के लिए कहती है क्योंकि उसने अंदर झूठ कहा था कि, वो गुलदस्ता लाने गई है। सहर अपने आप पर फूल पत्ती गिराने के लिए कहती है लेकिन, माहीद नहीं करता है जिसे वो खुद ही ये काम कर लेती है। माहीद और सहर अंदर जाकर फूल देते है और सभी अपने कमरे में आराम करने चले जाते हम सहर कमरे में जाती है आराम करने के लिए और उसे आवाज सुनाई देती है और वो देखती है कि माहीद उसके कमरे में है। सहर कहती है वो क्या कर रहा है ? उसे दूसरे कमरे में होना चाहिए। माहीद कहता है बाहर जो मुफ्ती है उन्हें क्या लगेगा ? सहर कहती है आज रात भर भी उस छुटकारा नहीं मिलने वाला है ? सहर कहती है आरी कहां है अब आप बेड को भी काटने वाले है ना ? सहर की इस बात का कोई जवाब माहीद नहीं देता है।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, माहीद को लाल चुनरी में औरत उसे अपनी मां लगती है लेकिन कही ना कही वो माहीद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है। जिसके बाद माहीद उसके ही हथियार से उसे मारने की कोशिश करता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें