35 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

सहर होने को है 28th मई  2026 रिटेन अपडेट: सहर के सामने आई माहीद और नाजिमा की सच्चाई

सहर होने को है 28th मई  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर मांग रही है माहीद से अपना जवाब।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर और माहीद से होती है। जहां माहीद अपनी अम्मी के पास रहते है और सहर उसे हिम्मत देने के लिए वहां आती है। माहीद अपने आपको उस वक्त टूटा हुआ महसूस करता है। लेकिन तब तक सहर माहीद को समझाने की कोशिश करती है।

हुस्ना की चाल

माहीद की अम्मी से सहर बता करती है और कहती है किस तरह से माहीद को गुस्सा आते रहता है और चीज में वो सहर को गलत समझता है। लेकिन, माहीद को इन सारी चीजों से सहर वापस उसे हंसा देती है। वही दूसरी तरफ कौसर दिन रात काम कर रही होती है। जहां परवेज की बहन उस पूछती है कि, क्या हुआ है ? कैसर को वो इतनी रात में काम क्यों कर रही है ? कौसर कहती है उसे हिम्मत मिलती है काम करने की। अब सिर्फ उसे अपनी दोनों बेटियों को पढ़ाना है और आग बढ़ाना है। परवेज की बहन एडवांस लेने की बात करती है क्योंकि वो ऐस करेगी तो अपनी जिंदगी वो जल्द ही शुरू कर सकती है।

सहर के सामने आया सच

कौसर को ये बात सही लगती है और वो कहती है कल का दिन उसके लिए अच्छा रहने वाला है। वही दूसरी तरफ अब फातिमा पुलिस को वसीम के लिए कुछ करने के लिए कहती है लेकिन हुस्ना गिड़गिड़ाने के लिए मना करती है। हुस्ना कुछ पैसे देती है और कहती है उसे अब जल्द से जल्द वसीम को जेल से बाहर निकलवाना होगा। वसीम हुस्ना पर गुस्सा करता है उस माहीद की वजह से वो क्या – क्या करने लगी है ? ऐस में अब हुस्ना वसीम को अपनी नई चाल चलने लिए कहती है। माहीद और सहर दोनों घर जाते है। जहां नाजिमा माहीद से माफी मांगती है और कहती है उसके अब्बू ने जो कुछ किया है उसके लिए वो माफी मांग रही है। माहीद कुछ कहता नहीं है जिसके बाद सहर माहीद से सवाल करती है कि, नाजिमा उसका प्यार है इसलिए उन्होंने क्यों शादी नहीं की है ? सहर माहीद को परेशान करने के लिए नल चालू नहीं करने देती है। जिसके बाद माहीद और सहर दोनों ही बाथ टब में गिर जाते है। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। ऐसे में अब सहर सवाल करती है और माहीद जवाब देता है कि, रात में नाजिमा उसे लेकर गई वो नहीं गया था। ऐसे में माहीद वहां से चले जाता है लेकिन, सहर बाथ टब में डूबने की कोशिश करता है और माहीद उसे बचा लेता है। सहर माहीद से सवाल करती है कि, क्या वो नाजिमा से निकाह कर लेता ? अपने बिना मर्जी के ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को मीडिया वाले बधाई देते है। जहां, सहर को बताया जाता है कि, वो उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान लाई है। ऐसे में अब दादा जान सहर को ये सब भूल जाने के लिए कहते है। वही फ़ैसला सहर के लिए माहीद भी कहता है उसे अपना आसमान ढूंढना होगा।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here