सहर होने को है 25th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब कौसर और सहर दोनों की मुसीबत बढ़ती हुई नाजर आ रही है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर और माहीद से होती है। जहां माहीद को सहर छोड़कर जाने की बात करती है क्योंकि हार बार माहीद अपनी मर्जी का नहीं कर सकता है।
सहर निकली घर से बाहर
सहर इस चीज के लिए माहीद को कहती है दिल के दरवाजे उसे खोलने होंगे। माहीद सहर को रोकने की। कोशिश करता है लेकिन माहीद उसे कुछ नहीं कहता है और अगले दिन दोनों आजमगढ़ के लिए निकल जाते है। जहां, सहर कार में पढ़ाई कर रही होती है और ये बात सहर को पसंद नहीं आती है। सहर को माहीद कहता है कि, कार पर और रास्ते पर उसे ध्यान होना चाहिए। क्योंकि ये रास्ता है लेकिन, सहर मना करती है। सहर को परेशान करने के लिए माहीद गाड़ी में गाना चला देता है लेकिन सहर परेशान नहीं होती है। बल्कि, गाने बदलकर गाने सुनती है। जिसकी वजह से दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। वही कौसर आती है सहर से मिलने के लिए उसके ससुराल। लेकिन असल काम कुछ और होता है।
कौसर हुई परेशान
बुआ जी कौसर को सच नहीं बताती है बल्कि उसे कहती है कि, सहर कमरे में है। नौकर से कहकर चाय बुआ जी बनाती है लेकिन जानबूझ कर कौसर पर बुआ जी चाय गिरा देती है। कौसर जले ना इसलिए वो उसे बाथरूम में जाने के लिए कहती है। लेकिन बुआ जी कौसर को बाथरूम में बंद कर देती है। जिसकी वजह से अब बुआ जी शर्त रखती है कि, वो जब तक सच नहीं बताएगी तब तक वो बाथरूम से नहीं निकलेगी। सहर बाहर तीन अंजान लड़कियों को देखती है और माहीद को मदद के लिए कहती है। शुरुआत में माहीद नहीं सुनता है लेकिन सहर की जिद्द की वजह से वो सुनता है। सभी वहां 10th के एग्जाम की तैयारी कर रहे होते है और सहर उनके साथ बातचीत करते हुए अपनी पढ़ाई जिसे लेकर माहीद को चीजें बहुत अजीब लगती है। वही बाजार आने पर सहर के दोस्त वहां उतर जाते है। सहर को पता चलता है कि, यहां पास में ही एग्जाम के बुक अच्छे मिलते है। जिसके लिए उसे जाना चाहिए़। माहीद सहर को रोकता है लेकिन सहर सुनती नहीं है और बुक लेने के लिए जाती है। सहर को जाते – जाते माहीद पैसे देता है। ये देखकर सहर को बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है। बुआ जी के कुछ गुंडे सहर को किडनैप करने की कोशिश करते है और सहर इन सभी बातों से अंजान होती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को कुछ गुंडे किडनैप कर लेते है। जहां ये बात सहर के दोस्त माहीद को बताते है और सहर को माहीद लोकेशन से ट्रैक करने की कोशिश करता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

