34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 23rd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट: सहर और माहीद की नोंकझोंक, हुस्ना ने चली नई चाल

सहर होने को है 23rd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब हैदर के लिए हुस्ना चल रही होती है। वसीम के खिलाफ चाल।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, सहर को माहीद पहचान लेता है और उसकी सारी नकली चीजें हटा देता है। माहीद सहर से सवाल करता है कि, वो यहां क्या कर रही है ?

सहर की परेशानी

सहर कोई जवाब नहीं देती है। जिसके बाद वो कहती है कि, उसके नोट्स यहां रह गए थे उसे वो चाहिए। जिसके लिए अब सहर माहीद से झूठ कहती है और हर जगह उसे ढूंढने की कोशिश करती है। लेकिन माहीद कहता है उसके एग्जाम खत्म हो गए है ? अब क्या जरूरत है ? सहर कहती है उसे काम है जिसके चीज के लिए उसे ये सब करना पड़ेगा। माहीद सहर को जल्द से जल्द यहां से जाने के लिए कहता है क्योंकि वो नहीं गई तो, बहुत ही ज्यादा चीजें बिगड़ जाएंगी। नीचे वसीम दादा जान के साथ कई सारी चीजों और उसके मुद्दे को सुनता है। जहां वो कहता है कि, उसका यहां रहना सही है। लेकिन हुस्ना चाहती है इस जगह वो नहीं बल्कि, हैदर को रहना चाहिए। हुस्ना वसीम को बुलाती है और कहती है नाजिमा अभी तक गई नहीं है इसलिए अब उसे जाकर उसे देखना चाहिए कि वो क्या कर रही है कमरे में ? हैदर कई सारी परेशानी को सुने की कोशिश करता है। जहां वो एक औरत और उसके पति के बीच होने वाले तलाक का फैसला करता है। लेकिन, असल में हैदर ने ये केस को समझा नहीं होती है। वही माहीद नीचे आता है और सहर अपने काम में फिर से लग जाती है कि, चाभी है कहां ? माहीद नीचे आते वक्त देखता है वही शख्स अपनी पत्नी को डरा रहा होता है। जिसकी वजह से वो पीछा करता है। लेकिन दादा जान माहीद को अपने पास आने के लिए कहते है।

हुस्ना का नाटक

माहीद दादा जान के पास आता है और हैदर से फाइल लेकर सारी चीजों को देखता है और समझता है। लेकिन ये बात हुस्ना को पसंद नहीं आती है और वो माहीद से कहती है कि, उसका सिर दर्द कर रहा है इसलिए उसे दवाई चाहिए। माहीद वापस से अपने कमरे में जाता है और उसे पता चल जाता है कि, सहर गई नहीं है। वसीम को आता देख नाजिमा ताला लगा देती है और अपने कमरे से बाहर निकल जाती है। वसीम समझ जाता है ये एक चाल है हुस्न की। दूसरी तरफ सहर टेबल के नीचे होती है और माहीद उसे वापस कहता है वो गई क्यों नहीं है ? क्या चीन चाहिए उसे ? माहीद को सहर झूठ कहती है और कहती है उसे कुछ नहीं चाहिए। फरीद अपने वकील के पास आता है। जहां, फरीद अमाल के लिए बताता है कि, अमाल उसकी बेटी नहीं है। वकील सारी चीजों को समझता है लेकिन, तब तक सुल्ताना वहां आ जाती है और वकील सबसे पहले अपनी पत्नी से बात करने के लिए कहते है। सुल्ताना फरीद को केस करने से मना करती है और अमाल को सच बताने लिए भी क्योंकि वो अमाल को कही भी जाने नहीं देगी। इस बीच ही फरीद सुल्ताना को फर्ज याद दिलाता है कि, उसने कोई भी फर्ज नहीं निभाया है। आज भी नहीं और कभी भी नहीं। जिसके बाद सुलताना अमाल को सच बताने से साफ करने से मना करती है। लेकिन फरीद उसकी बात नहीं सुनता है।

सहर की चाल

माहीद घर के नौकर को दवाई देता है और उसे कहता है हुस्ना को दे देने के लिए। जिसके बाद माहीद चेयर को लेकर बैठ जाता है और सहर से सवाल करता है क्या क्यों कैसे ? लेकिन सहर कोई भी बात का जवाब नहीं देती है और वो कहती है कि, अब उसके पास सारी कहानी खत्म हो गई है। लेकिन माहीद मानता नहीं है और माहीद जैसे – जैसे करता है सहर वैसी ही उसकी एक्टिंग करती है। जिसके बाद अब सहर को माहीद वहां से जाने के लिए कहता है और दरवाजा खोल देता है। माहीद की बातों को सुनकर सहर को लगता है ये सारी बातें समझ कैसे जाते हैं ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को माहीद की अम्मी के कमरे से चिट्ठी मिलती है जिसे सहर चाहती है कि, माहीद पढ़े। वही दूसरी तरफ अब माहीद के सामने एक औरत अपनी परेशानी लेकर आती है। जहां हैदर उसे सुने से मना कर देता है। जिसके बाद माहीद कहता है सुना उनका काम है और जो रक्कम उसे अपने पति को देने थे वो अब नहीं देगी। माहीद के ये फैसले को सुनकर हुस्ना परेशान हो जाती है और सहर कड़ी ज्यादा खुश। माहीद सहर को देखता है। जहां, सहर भी माहीद को देखती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here