सहर होने को है 14th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर को लेकर माहीद हो जाता है परेशान।
प्रीकैप: एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहाँ सहर को माहीद हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश करता है। लेकिन तभी वहां हैदर और कौसर वहां आ जाते है। जो सहर को लेकर परेशान हो जाते है। माहीद हैदर और कौसर से कहता है उसे जाना जरुरी है नहीं तो, सहर बच नहीं पायेगी। वही दूसरी तरफ कौसर भी सहर के साथ हॉस्पिटल जाती है।
माहीद की परेशानी
माहीद सहर को लेकर हॉस्पिटल जाता है। जिसके बाद माहीद को बार – बार सहर की बात याद आती है। जिसके बाद सहर को लेकर कौसर कहती है कि, माहीद को अब दूर जाना होगा सहर से क्यूंकि, सहर कोई खिलौना नहीं है। जिसे कभी कोई बाहर फेंक दिया या फिर घर से निकाल दिया। माहीद सहर के लिए कहता है कि सहर को वो तकलीफ में नहीं देख सकता है। जिसकी वजह से वो परेशान रहता है। कौसर और माहीद के पास डॉक्टर ब्लड ग्रुप के लिए पूछने आती है लेकिन दोनों में से किसी को भी उसका ब्लड ग्रुप नहीं पता होता है। सहर का पूरा नाम पूछा जाता है और कौसर कहती है नियाज़ी नहीं बल्कि बेग है वो क्यूंकि, तलाक शुरू हो गया है। दादा जान घर पर सभी पर गुस्सा करते है क्यूंकि, सहर और माहीद दोनों को लेकर उन्हें चिंता होती है लेकिन, दादा जान को हैदर शांत करवाता है कि, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। दादा जान हैदर की बात मान लेते है और अपने कमरे में चले जाते है। हुस्ना को ये देखकर काफी अच्छा लगता है।
नाजिमा हुई बेघर
वही अमाल को सपने बहुत ही ज्यादा बुरे आते है। दूसरी तरफ सुल्ताना काफी ज्यादा परेशान होती है कि, हर बार क्यों अमाल जिद्द करती है कि, उसे कौसर के पास जाना है ? फरीद अब सुल्ताना को कहता है कि, उसे अब सच बताने का समय आ गया है। क्योंकि, धीरे – धीरे उसे लग रहा है कि, अमाल उनकी बेटी नहीं है। सुल्ताना इस बात के लिए तैयार नहीं होती है। जिसके बाद अमाल सपने देखती है और चिल्लाकर अपने परिवार वालों को बुलाती है। जहां, अमाल कौसर के पास जाने के लिए या हॉस्टल छोड़ने के लिए कहती है। सुल्ताना इस बात के लिया तैयार भी होती है और अमाल कहती है वो खुद ही चली जाएगी। इस बार उसे सपने भी बहुत ज्यादा बुरे आ रहे है। कौसर को परवेज का फोन आता है और वो सहर के बारे में पूछता है। परवेज पर कौसर का गुस्सा फूट जाता है क्योंकि, सहर की हालत को लेकर परवेज को अंदाजा नहीं होता है। माहीद घर आता है और सहर की हालत सभी को बताता है। जिसके बाद माहीद देखता है कि, नाजिमा इस चीज के लिए हंस रही है। नाजिमा पर माहीद का गुस्सा फूट जाता है और वो सभी के सामने कह देता है कि, किस तरह से नाजिमा ने सहर को परेशान किया है। माहीद को याद आता है कि, सहर ने बात समझाने की कोशिश की थी। लेकिन वो बात समझा नहीं था। नाजिमा का बाकी सच किसी के सामने ना आए बुआ जी नाटक करना शुरू कर देती है और माहीद उन्हें भी लेकर कहता है माहीद ने उसे अपनी मां माना था। नाजिमा को लेकर अब माहीद फैसला करता है कि, वो अब इस घर में नहीं रहेगी। वसीम नाजिमा के लिए कहता है कि, वो उसकी बेटी है ऐसा कुछ उसके लिए कोई नहीं कर सकता है लेकिन, माहीद बात नहीं सुनता है। कमरे में आते ही माहीद को सहर की याद आती है सहर और वो जब साथ थे तब दोनों ने कितने अच्छे पल बिताए थे।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, सहर की जान पर वापस खतरा आ जाता है। जहां, सहर को जादूगर एक बार फिर से परेशान करने आ जाता है। वही माहीद को अहसास होता है कि, सहर की जान खतरे में आ गई है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

