29.1 C
Mumbai
गुरूवार, मार्च 12, 2026

सहर होने को है 12th मार्च 2026 रिटेन अपडेट: सहर पर लगा इल्जाम, माहीद ने दिया सहर को वादा

सहर होने को है 12th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब माहीद हो चुका है अंजान औरत को लेकर परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर और माहीद से होती है। जहां, हुस्ना को लेकर माहीद कहता है उनकी क्या गलती है ? सहर कहती है उनकी गलती नहीं है लेकिन, उन्होंने दूध दिया जिसकी वजह से उसे नींद अच्छे से आई है।

सहर से हुआ माहीद परेशान

सहर और माहीद के बीच ताहिर आ जाता है और वो कहता है कि, अच्छा हुआ माहीद को कोई ठंडा कर रहा है। लेकिन पूरा कश्मीर भी डाल देंगे तभी भी माहीद का गुस्सा शांत नहीं होगा। ताहिर से माहीद कहता है कहां था वो इतने दिन से ? ताहिर कहता है अब उसे सहर से मतलब होना चाहिए माहीद से नहीं। ऐसे में माहीद ताहिर को उल्टा जवाब देता है और सहर ताहिर की साइड लेती है। जिसके बाद सहर के हाथ की सहरी खाने की बात करता है। बाहर सहर का सभी घरवाले मजाक बनाते है कि, क्योंकि उसने सिर्फ फल काटकर रखे हुए हैं। हुस्ना ये बात माहीद को बताती है जहां, सहर पूरा खाना लेकर आती है और सभी को खाने के लिए भी कहती है। इस बीच सहर की अम्मी और अब्बा आ जाते है। जहां कौसर सहरी के लिए कहती है।

कौसर का सवाल

सहर के हाथ की सहरी को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। जिसके बाद कौसर हुस्ना से पूछती है जब सहर ने ये सब बनाया था तो उसे लाने के लिए क्यों कहा गया है ? हुस्ना को देखकर सभी को शक होता है लेकिन हुस्न कहती है कि, ये रिवाज है सहर के किया इसका मतलब वो घर के लिए की और कौसर ने किया मतलब रिवाज पूरा किया गया है। हुस्ना कौसर को लेकर भला बुरा कहती है। जहां अब हुस्न कौसर को इस घर में रुकवाने की बात करती है और कौसर बाथरूम वाली बात करती है कि, किस तरह से उसने बंद किया था कौसर को। माहीद ये बात सुनकर बुआ जी माफी मांगने के लिए कहता है लेकिन हुस्ना अपना ड्रामा शुरू कर देती है कि, उसने ही माहीद को इतना बड़ा किया है और आज उसे ही ये सब कहा जा रहा है।

सहर का शक

हुस्ना बताती है कौसर आजमगढ़ गई हुई थी। ये बात बोलकर सभी कौसर से जवाब मांगते है लेकिन, कौसर और सहर कुछ कहते नहीं है। परेवज वहां से इजाजत लेकर घर आ जाता है। जहां सहर अकेले में माहीद को कहती है वो बात छिपाने की बात नहीं कर रही थी। लेकिन माहीद का गुस्सा ही ऐसा कोई बता नहीं सकता है। कौसर घर में मोटी लड़की को काटने की कोशिश करती है और हाथ में हथियार देखकर सफिया उसे कहती है उसे मारना नहीं चाहिए। कौसर पेड़ को काटने लग जाती है। जहां परवेज अब कौसर का मजाक बनाता है कि, अब सारे सपने उसके टूट गए है। वो क्या सजा देगा ? पढ़ाई की जगह उसकी बेटी ससुराल में खाना बना रही है। परवेज कौसर का मजाक बनाता है। वही फरीद अमाल को सबूत के साथ बताता है कि, अमाल सिर्फ और सिर्फ उसकी बेटी है। सुल्ताना ये देखकर चैन की सांस लेती है।

माहीद और सहर की नजदीकियां

माहीद से सहर वादा करती है कि, वो आगे से कुछ नहीं छिपाने वाला है। ऐसे में, सहर को माहीद सहरी के लिए पूछता है और दोनों साथ में सहरी करते है। सफिया और परवेज दोनों ही कौसर को मजा चखाने की बात करते है क्योंकि, अब कौसर हद से ज्यादा आगे बढ़ रही है लेकिन परवेज एस करने से मना करता है। माहीद, ताहिर और वसीम रमजान के मौके पर गरीबों को कौन सा समान देना चाहिए ये सभी की तैयारी करते है लेकिन तब तक माहीद को फोन आता है कि, वो औरत मिल गई है जिसने हवेली में उसे परेशान किया था। जिसके बाद अब माहीद की बात वसीम सुन लेता है और माहीद कहता है उसे हवेली लेकर आने के लिए। माहीद सच जानना चाहता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर वो लड़की को देखती है कि, ये वही हवेली वाली लड़की है। जहां, माहीद उसे पूछता है किसके कहने पर उसने ये काम किया हुआ है ? औरत सहर पर इल्जाम लगा देती है। जिसे सुनकर माहीद हैरान हो जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें