सहर होने को है 27th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है परेशान माहीद को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, माहीद और वसीम के बीच बहस शुरू हो जाती है और माहीद पर वसीम हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन तब तक सहर को बचाने के लिए माहीद बंदूक के सामने खुद आ जाता है।
वसीम का सच आया सभी के सामने
इस दौरान इस बीच ही सहर और माहीद के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। वही फूफी जान वसीम के बंदूक के नोक पर आती है। जहां गोली हुस्ना को लग जाती है। जिसके बाद अब सहर और माहीद दोनों ही परेशान हो जाते है हुस्ना को लेकर। दूसरी तरफ हुस्ना को जल्द से जल्द हॉस्पिटल लेकर जाया जाता है। ऐसे में अब हुस्ना हॉस्पिटल में माहीद से बात करने की कोशिश करती है। लेकिन माहीद कोई भी जवाब नहीं देता है। सहर माहीद के लिए कहती है माहीद बिल्कुल ठीक है, अब वो अम्मी का सारा राज जान चुका है। वही अब वसीम को लेकर दादा जान भी परेशान हो जाते है। हुस्ना माहीद के लिए इतना बड़ा फैसला करती है और कहती है क्या कुछ नहीं किया उसने ? लेकिन माहीद को उसकी परवाह नहीं है। माहीद कहता है अम्मी का दर्जा उसने दिया हुआ है इसलिए वो हर बात हुस्ना की मानता है।
कौसर हुई इमोशनल
सहर से अचानक अमाल मिल जाती है। जहां अमाल उसे कहती है कल बोर्ड का रिजल्ट है। ये बात सुनकर सहर काफी ज्यादा परेशान हो जाती है लेकिन साथ ही खुश भी हो जाती है। कौसर दोनों को साथ में देखकर इमोशनल हो जाती है। लेकिन, कोई कुछ कहता नहीं है। सहर अपनी अम्मी से पूछती है कि, अचानक उन्हें क्या हुआ है ? कौसर कहती है उसने साथ में देखा अमाल के लिए इसलिए वो इमोशनल हो गईं है। जिसके बाद अब सहर अपनी अम्मी को रिजल्ट के बारे में कहती है। वही सफिया परवेज की याद में इमोशनल हो जाती है क्योंकि, इस बार त्योहार में उसक पति नहीं है। अरसद इस बीच ही कहता है वो नहीं है वही अच्छी बात है। क्योंकि वो रहते तो सब कुछ खराब हो जाता है। खिड़की के बाहर परवेज आता है और सफिया से कहता है कुछ और दिनों की बात है बस। माहीद अपनी अम्मी के कब्र के पास बैठता है जहां सहर उसे हिम्मत देती है। माहीद कहता है आज उसे बात करने की हिम्मत नहीं हो रही है क्योंकि उसने अपनी अम्मी को बहुत गलत समझा हुआ है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को मीडिया वाले बधाई देते है। जहां, सहर को बताया जाता है कि, वो उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान लाई है। ऐसे में अब दादा जान सहर को ये सब भूल जाने के लिए कहते है। वही फ़ैसला सहर के लिए माहीद भी कहता है उसे अपना आसमान ढूंढना होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

