सहर होने को है 18th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब माहीद हो चुका है परेशान सहर को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां माहीद को लेकर कौसर कहती है कि, माहीद ने जो दवा दी है। वो काम कर रही है।
सहर की मुश्किलें
माहीद कौसर की बात को समझता है और सहर को आराम करने के लिए कौसर कहती है। माहीद वहां से जाता है जिसके बाद कौसर कहती है बार – बार सहर ऐसे काम क्यों कर रही है जिसे उसे चोट पहुंचे ? सहर बताती है कि घर वाले उसे माहीद के साथ हवेली में भेज रहे हैं। यही सोचकर उसे चक्कर आ गया था। जिसके बाद कौसर सहर को वहां से जाने के लिए कहती है। दूसरी तरफ, नाजिमा को सहर और माहीद को लेकर गुस्सा आता है। जहां बुआ जी अब सहर को ऐसा घोल बनाती है जिसे सहर को उल्टियां आना शुरू हो जाए और वो बीमार पड़ जाए। कौसर और सहर यहां से जाने का प्लान बनाते है क्योंकि, फॉर्म भरने में अब कुछ ही वक्त रह गया है।
फरीद हुआ परेशान
फरीद अमाल को लेकर परेशान हो जाता है। जहां, वो कहता है कि, अमाल और कौसर का पता लगाने के लिए उसे अब परवेज के घर जाना होगा। कौसर के घर के बाहर फरीद आता है लेकिन अंदर नहीं जाता है। जहां सुल्ताना उस पर शक करती है कि क्या सच में कौसर और उसके बीच कुछ चल रहा है ? सहर के लिए बुआ जी घोल लेकर आती है जहां कौसर को दरवाजा खोलने में देर हो जाती है। माहीद भी दरवाजे की आवाज सुनका ऊपर आता है। कड़ी धूप की वजह से सहर की हालत बिगड़ जाती है। जिसके बाद वो बेहोश हो कर गिर जाती है।
बुआ जी का शक
कौसर दरवाजा खोलती है और बताती है उसे देरी इसलिए हुई क्योंकि सहर को उल्टियां हो रही होती है और कपड़े साफ करने होते है। जिसके लिए देरी हो गई। माहीद से बुआ जी कहती है वो वापस से भाग गई है इसलिए कुछ ना कुछ करना होगा। माहीद कहता है कुछ नहीं हुआ है वो कमरे में आराम कर रही है। फरीद और सुल्ताना घर जाते है जहां, परवेज को लेकर फरीद बताता है कौसर के लिए उसे झगड़ा हो गया था। इस वजह से ही वो नहीं जा रहा है। अरसद से मिलने के बाद घर में किसी से मिलना नहीं होता है। जिसके लिए सुल्ताना वहां से चली जाती है बाहर सफिया और फरीद की मुलाकात होती है। फरीद कौसर के लिए पूछता है लेकिन सफिया उसे और कौसर को लेकर भला बुरा कहती है। माहीद सभी बातों को जोड़ना शुरू कर देता है और बुआ जी नाजिमा से कहती है वो पक्का घर में नहीं है। माहीद अब सहर के कमरे में जाने की सोचता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को लेकर माहीद सारी कड़ियां जोड़ता है। जहां उसे लगता है सहर कमरे में नहीं है और ऐसे में वो अब सहर को देखने के लिए कमरे में जाता है। कौसर जल्दी – जल्दी में, दुप्पटे को हटा देती है और माहीद कमरे में आकर सहर को देखता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

