26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

सहर होने को है 10th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट: क्या माहीद के कहने पर सहर मांगेगी माफी ?

सहर होने को है 10th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब सहर लगाना चाहती है सच का पता।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर अपने सपनों को लेकर सोच रही होती है कि किस तरह वो अपने सपने को करने वाली है पूरा।

सहर की मुश्किलें

वही दूसरी तरफ सहर की बनाई गई खीर की तारीफ सभी बाहर करते है और उसे खुशी – खुशी खाते है। जिसके बाद माहीद को देखकर सभी उन्हें भी खाने के लिए कहते है। वही उसी वक्त माहीद भी खाता है और सभी उन्हें बताते है कि किस तरह दूध फट गई हुई थी और सहर ने उसे पनीर का खीर बनाया है। ऐसे में सहर को लेकर माहीद सोचता है जिसने खीर बनाने में इतनी मेहनत की है वो कैसे हमारा नाम खराब करेगी ? सहर बाहर पतंग उड़ा रही होती है। जहां, माहीद उसे कहता है क्या वो फिर से भागना चाहती है ? सहर कहती है उसकी अम्मी उसे लेने आई थी लेकिन वो गई नहीं थी। जिस साजिश में उसका नाम आया है उसे बिना साबित किए वो शांति भी रखने वाली है। इस माहीद को उस पर विश्वास करना होगा। सहर के हाथ से पतंग छूट रही होती है। जहां माहीद उसकी मदद करता है और कहता है कि जिस पतंग की आदत होती है। आजाद रहने की उसी बहुत अच्छी तरह से पता होता है कब कैसे उसे संभालना है।

फरीद और सुल्ताना का टूटा रिश्ता

वही दूसरी तरफ नाजिमा दिल के बलून से माहीद संग कुछ सपने देखती है। जहां बुआ जी आकर उसे कहती है वो करना क्या चाहती है ? नाजिमा कहती है ये दिल अब सहर के कोई काम की नहीं है इसलिए वो लेकर यहां आ गई है। जिसके बाद बुआ जी को समझ भी आता है कि क्या नाजिमा खुली आंखों से सपने देखने लगी है ? अगले दिन सफिया घर में खाना बना रही होती है। जहां कौसर को अरसद बताता है कि कल एग्जाम का फॉर्म भरने की लास्ट डेट है। जिसके बाद कौसर वो फॉर्म लाने की बात करती है। लेकिन, ये बात परवेज सुन लेता है और अरसद को थप्पड़ मार देता है। जहां परवेज कौसर को भी बुरा भला कहता है लेकिन कौसर डरती नहीं है। वो कहती है परवेज उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। फरीद सुल्ताना को घर से बाहर निकालना चाहता है क्योंकि, सुल्ताना ने जिस तरह का काम किया है, कौसर के साथ वो सही नहीं था। ऐसे में सुल्ताना कहती है अगर आज वो चली जाएगी तो कल फरीद से भी अमाल नाराज हो जाएगी क्योंकि उसने फरीद का भी सच छिपाया हुआ है। फरीद कमरे से बाहर चला जाता है। अगली सुबह सहर तैयार हो कर फॉर्म भरने के लिए जाती है।

सहर की माफी ?

जहां बुआ जी भी उसका पीछा करती है। लेकिन जाने – अंजाने बुआ जी से सब्जी वाले की सब्जी गिर जाती है और सहर अपने फॉर्म भरने के बाद देखती है कि, बुआ जी यहां आई हुई है। सहर वहां से किराने के दुकान पर चली जाती है। बुआ जी सब्जी वाले को पैसा देती है और वहां से चली जाती है। सुबह माहीद कमरे में सहर को देखता है लेकिन सहर वहां होती नहीं है। जिसके बाद सहर की बात उसे याद आती है कि वो घर से भागेगी नहीं। बुआ जी को पता नहीं चल पाता है कि सहर कहां गई है ? सहर अपने चावल को लेकर दुकानदार को दिखाती है। जहां दोनों में बहस हो जाती है और सहर को माहीद कहता है उसे पता था वो यही मिलने वाली है। सहर कहती है उसे लगता है चावल में पहले ही कीड़े मिले हुए थे उसे सब कुछ देखना होगा। माहीद के कहने पर सभी वहां जाते है और सहर बोरी खोलती है। जहां उसे पता चल जाता है कि, इस साजिश में दुकानदार भी शामिल है। सहर उसे अपने बैग से मारना चाहती है। लेकिन माहीद रोक देता है। माहीद के रोकने पर भी वो नहीं रुकती है। माहीद से दुकानदार माफी मांगता है और माहीद अपना फैसला सुनाता है कि इस दुकान को बंद कर देना चाहिए।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर अपने एग्जाम फॉर्म को लेकर सोचती है इस घर में रहकर वो कैसे पढ़ेगी ? वही उसी वक्त माहीद आ जाता है। जहां वो सहर से पूछता है उसके हाथ में है क्या ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें