34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

सहर होने को है 5th मई  2026 रिटेन अपडेट:  सहर ने की जासूसी, माहीद को हुआ शक

सहर होने को है 5th मई  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है परेशान माहीद की वजह से।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत ताहिर से होती है। जहां, ताहिर को सूटकेस खोलने के लिए माहीद कहता है। लेकिन ताहिर अंदर से शेरवानी निकालता है।

कौसर के सामने आया सच

वही कौसर को नाजिमा भला बुरा कहती है और हुस्ना इस घर से चले जाने के लिए कहती है क्योंकि, खराब कपड़े देकर नाजिमा से कौसर पैसे लेने की कोशिश कर रही थी। माहीद को इस बात की आवाज आती है और वो अंदर आता है। कौसर तब तक वहां से चली जाती है और बाहर जाते ही बैग से उसका समान गिर जाता है जिसे वो उठाने के लिए सोफे के पीछे जाती है। नाजिमा से माहीद बात पूछता है और वो बताती है कि, किस तरह से नाजिमा से कौसर पैसे लेने की बात करती है। माहीद नाजिमा को कौसर से माफी मांगने के लिए कहता है। जहां वो बाहर आता है नाजिमा के साथ लेकिन उसे कौसर नजर नहीं आती है। माहीद कहता है इतनी बेइज्जती करने के बाद कौन रुकेगा ? नाजिमा अपनी सफाई देती है कि, हर बार माहीद उसे गलत समझता है। जिसके बाद कौसर ये सब बातें सुनती है और माहीद कहता है उसने परेशान करने के लिए सहर के साथ क्या कुछ नहीं किया था ? अब सारी चीजों का बदला माहीद लेगा। कौसर समझने लग जाती है और वो सोचती है उसने इतना गलत कैसे समझ लिया है माहीद को ? ताहिर शेरवानी रखकर सहर को कमरे में लेकर चला जाता है। शेरवानी को देख माहीद को उसपर बाल नजर आते है और सहर की याद आती है। सहर के कमरे को खोलने के लिए ताहिर कहता है लेकिन, तब तक सहर छिप जाती है। फातिमा माहीद को जान से मारने वाली शख्स को पैसे देती है और उसे अपना काम जल्दी करने के लिए कहती है।

सहर का शक

माहीद कहता है सहर का छिपना मुमकिन नहीं है क्योंकि वो सब कुछ जान चुका है लेकिन ताहिर इस बात को मानता नहीं है और वो कहता है कि, सहर यहां नहीं है। माहीद कुर्ते पर बाल मिलने की बात कहता है और इस वजह से ही, ताहिर कहता है वो शेरवानी बाहर छोड़कर आया था इसलिए शायद उस पर लग गया होगा। सहर को समझ नहीं आता है किस तरह वो बाहर निकले तब तक वो बिल्ली को देखती है और धीरे से माहीद के पास भेजती है। ताहिर वो बिल्ली माहीद को भेज देता है और कहता है इसे जल्दी बाहर लेकर जाने की क्योंकि, बिल्ली की वजह से उसे छींक आन लग जाती है। माहीद बाहर बिल्ली को लेकर आता है। वही अब सहर और ताहिर आए हुए मेहमान पर नजर रखते है। हैदर की सिर मालिश के दौरान हुस्ना सोच में चली जाती है। जहां, हैदर उसे पूछता है क्या हुआ है ? हुस्ना बताती है कि, माहीद अब अपनी अम्मी का सच पता करना चाहता है और अगर ऐसा हुआ तो, वसीम खतरे में आ जाएगा। हैदर अपनी मां को उसके खिलाफ कुछ भी करने से मना करता है लेकिन, वो कहता है उसे करने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है क्योंकि, माहीद को सच पता चलेगा और खुद से ही सब कुछ हो जाएगा। सहर की नजर अब माहीद पर जाती है जिसे देखकर सहर भी माहीद को देखने लग जाती है। वसीम फातिमा को बता देता है कि पार्टी में माहीद आ गया है। ताहिर की नजरों से कुछ वक्त के लिए माहीद ओझल हो जाता है और सहर उसका पीछा करने के लिए कहती है। इस बीच ही माहीद का पार्टी में सब मजाक बनाते है कि, माहीद की वजह से ही दादा जान नहीं पार्टी में। माहीद को पहले ही नाजिमा से सगाई कर लेनी चाहिए थी। माहीद ये सभी बातों का कोई जवाब नहीं देता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, माहीद की मंगनी में सहर डांस करती है और माहीद के ही आसपास रहती है। वही माहीद के पास वो शख्स भी रहती है जो लेना चाहती है माहीद की जान।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here