31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

सहर होने को है 18th मई  2026 रिटेन अपडेट: सहर और माहीद का वादा, अमाल की माफी

सहर होने को है 18th मई  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब अमाल हो चुकी है अपने पापा के लिए परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, माहीद सहर से कहता है कि, कोई भी चीज की जरूरत उसे वो वो बता दे। कौसर का खयाल रखने के लिए सहर को माहीद कहता है।

कौसर की परेशानी

दूसरी तरफ माहीद परेशान रहता है कि, अपनी अम्मी के लिए वो क्या कुछ नहीं कर सकता है लेकिन सभी लोगों की वजह से उसने भी अपनी अम्मी को गलत समझ लिया ? कौसर को सहर हिम्मत देती है और कहती है अब माहीद ने कदम उठाया है और इसमें अब उसे कौसर को भी साथ देना होगा। कौसर देर रात में भी जगी हुई होती है और सहर सोचती है कौसर के लिए कुछ अच्छा बना दे जिसकी वजह से कुछ अच्छा हो और कौसर की तबीयत ठीक हो। सहर बाहर आती है फ्रिज में खाना देखने के लिए तभी वो वहां माहीद को देखती है क्रूस देखकर डर जाती है। सहर की मदद के लिए माहीद वहां आता है और कहता है सब ठीक है ना ? सहर कहती है अम्मी के लिए वो कुछ बनाकर लेकर जा रही थी।

सहर का शक

दूसरी तरफ अब सहर माहीद दोनों बाहर आ जाते है। जहां वसीम अपने कमरे में परेशान हो जाता है क्योंकि, उसके कमरे में कॉक्रोच आ जाते है और देर रात फातिमा को वो जगा देता है। जिसकी वजह से दोनों पता लगाते है कि, कहां से ये सब चीजें आ रहे है ? सहर और माहीद दोनों बाहर रहते हुए अपनी जिदंगी की दास्तां सुनाते है। सहर कहती है उसके पापा ने कितना कुछ किया है उसके साथ लेकिन अम्मी को देखकर हमेशा उसे हिम्मत मिली है इसलिए आज भी वो अपनी अम्मी का साथ देती है। डॉक्टर फरीद से मिलन के लिए कहते है क्योंकि जान खतरे से बाहर आ गई है। फफरीद से अमाल माफी मांगती है और कहती है उसने जो भी किया है उसकी माफी वो मांग रही है लेकिन, फरीद कहता है। अमाल बहुत अच्छी लड़की है उसकी परवरिश बहुत अच्छी हुई है। वही माहीद को सहर अपने सच का पता लगाने के लिए कहती है क्योंकि, अब सच पता लगाने के लिए घर के सभी पर उसे शक करना होगा। जिसमें घर के मर्द भी है। माहीद कहता है अब उसे किसी पर भी विश्वास नहीं है इसलिए वो अब सभी पर शक करने वाला है। तभी अचानक वसीम कमरे से बाहर वो अलमारी को फेंकता है जिसमें हुस्ना ने कैमरे रखे हुए होते है। सहर और माहीद को समझ नहीं आता आवाज कहां से आई है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, माहीद से कौसर कहती है उसकी अम्मी को जन्नत नसीब होगा क्योंकि, उसने एक अच्छी परवरिश की है। वही दूसरी तरफ सहर माहीद को कहती है कि, उसने अम्मी से परमिशन क्यों नहीं ली ? माहीद पूछता है किस चीज की ? सहर कहती है आपकी अम्मी के कातिल को ढूंढने की। इस बीच ही सहर का पैर फिसलता है और माहीद वहां उसे बचा लेता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here