34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

सहर होने को है 7th मई  2026 रिटेन अपडेट:  सहर के प्लान का हुआ माहीद को अंदाजा, नाजिमा का फूटा गुस्सा

सहर होने को है 7th मई  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब वसीम को हो रहा है सहर पर शक।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, सहर को माहीद सभी के सामने डांट लगाता है और उसे ये सब करने से मना करता है।

सहर की प्लानिंग

सहर और माहीद को लेकर लोग तरह – तरह की बातें करते है। जिसके बाद माहीद सहर को कहता है उसे अकेले में कुछ बात करना है जल्दी चले वो। सहर माहीद को लेकर चली जाती है। सहर बार – बार कहती है कि, माहीद को सवाल जवाब करने की जरूरत नहीं है लेकिन, माहीद सहर से सवाल करता रहता है। सहर कहती है उसे कुछ भी बताना नहीं है क्योंकि, सहर कुछ भी बताएगी माहीद भरोसा नहीं करने वाला है। लगातार सहर ताहिर से बात करने की कोशिश करती है लेकिन बात हो नहीं पाती है। माहीद ताहिर को लेखा कहता है उसे बात करने की क्या जरूरत है ? ताहिर के लिए माहीद कहता है उसे सब पता है किस तरह से उसका नाम सफेद गाड़ी रखा गया है। झूमर के पीछे सहर ही थी ये बात भी उसे पता है। कौसर घर में आती है और सफिया उसका मजाक बनाती है जिसके बाद सफिया के कपड़े को जलाकर फेंकने की धमकी कौसर देती है और कौसर सफिया के कपड़े को फाड़ना शुरू भी कर देती है। सफिया ऐसा काम करने से मना करती है लेकिन कौसर सुनती नहीं है। फरीद पुलिस को कहता है अमाल को सच पता चल जाए तो वो अरेस्ट कर सकता है। लेकिन अमाल को सच बताना जरूरी है।

कौसर का शक

पुलिस कहती है अमाल के केस में सिर्फ कोर्ट पेरेंट्स के नियत को देखती है और कुछ नहीं है। परवेज घर में आता है एक बच्ची के साथ। जहां, परवेज दोनों को झगड़ा बंद करने के लिए कहता है कौसर को कहता है देखो वो किसे लेकर आया है ? कौसर से परवेज कहता है ये उसकी छोटी बेटी है। वही दूसरी तरफ अब, माहीद का हाथ सहर पकड़ लेती है और उसे कमरे में बंद करने का सोचती है लेकिन माहीद जिद्द पर रहता है सच बताना होगा उसे। सहर बताती है उसे कि उसकी जान पर खतरा है। जिसके बाद माहीद इस बात पर विश्वास नहीं करता है और फायदा पूछता है लेकिन सहर अंदर जाकर चाभी लेकर आती है और सहर माहीद को अंदर बंद कर देती है। इतने देर में माहीद का पैर फिसलता है और उसे सिर पर चोट लग जाती है। जिसकी वजह से वो बेहोश हो जाता है। सहर से सभी लोग नीचे माहीद के बार में पूछते है और सहर नाच गाना करने के लिए कहती है। नाजिमा सहर को धमकी देती है उसे सच कहना होगा। जिसके बाद सहर कहती है कि, उसे नहीं पता है। वसीम को लगता है कि, सहर को मारने वाला प्लान पता चल गया है जिसकी वजह से वो ऐसा कर रही है। माहीद होगा हैदर के साथ हॉस्पिटल में। हुस्ना कहती है हैदर उसका बेटा है उसे पता है वो कहां है। सहर और नाजिमा में बहस हो जाती है और सहर माहीद को घर से बाहर निकाल देती है। सहर को समझ नहीं आता है वो क्या करे अब क्योंकि सारे रास्ते बंद हो गए है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, किस तरह माहीद की हालत को देखकर सहर को घुटन होने लग जाती है। जिसके बाद सहर माहीद को होश में लाने की कोशिश करती है सहर की आवाज से कुछ देर के लिए ही माहीद अपनी आँखें खोल लेता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here