31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

सहर होने को है 15th मई  2026 रिटेन अपडेट: सहर और कौसर लौटी माहीद के घर, गजाला का सच आया सामने

सहर होने को है 15th मई  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर और कौसर ने दी है परवेज को सजा।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर और माहीद से होती है। जहां माहीद सहर को नजर में रखते हुए परवेज को सजा देने की कोशिश करता है।

परवेज की सजा

माहीद सबसे पहले परवेज को दरवाजे की कुंडी से चोट पहुंचाता है। जिसके बाद सभी महौले वाले जमा हो जाए है। परवेज माहीद को लेकर तरह – तरह की बातें करते हैं। माहीद के खिलाफ परवेज कहता है उसने सबसे बड़ी गलती की है अपनी बेटी की शादी माहीद से करवा के। जिसके बाद माहीद राशन का दुकान खुलवाने के लिए कहता है और परवेज का सिर उस मिर्ची में डाल देता है। कौसर को सभी सच बताने के लिए कहते है और परवेज को सजा देने की बात करते है। कौसर का गुस्सा और बीते पुरानी बातें याद आती रहती है। जिसके बाद कौसर भी परवेज को डंडे से मारती है। ऐसे में अब, सफिया बचाने की कोशिश करती है लेकिन कौसर उसे भी दूर रहने के लिए कहती है। हुस्ना ए बीच ही अब अपने पुराने कमरे में जाती है। जहां सालों पुराना वो सच दबा कर रखी होती है। मकड़ी और जालों से लापता एक कैमरा होता है। जिसमें गजाला का सच होता है कि किस तरह से गजाला से जबरदस्ती वसीम शादी करना चाहता था।

हुस्ना की चाल

हुस्ना पुराने दिनों को याद करती है और सोचती है उस वक्त गजाला ने फैसला कर लिया कि वो अब अपनी जान दे देगी। ऐसे में हुस्ना ये सच को लेकर कहती है अगर ये किसी के सामने आया तो क्या होगा ? अमाल अब सुल्ताना से सच बताने के लिए कहती है लेकिन सुलताना उसे ये सब जानने लिए मना करती है। अमाल चाकू हाथ में ले रखी होती है। जहां, फरीद उसे ये दूर करने किये कहता है और अमाल के हाथ से चाकू फरीद को लग जाता है। जिसे देखकर अमाल डर जाती है और अपने पापा को उठने के लिए कहती है। माहीद घर में सहर और कौसर को लेकर आता है क्योंकि पुलिस के आने के बाद से परवेज गायब हो जाता है और किसी को भी उसकी खबर नहीं होती है। माहीद सहर और कौसर को अपने घर लेकर आने का फैसला करता है लेकिन हुस्ना अपनी चाल चल जाती है और कहती है इस घर में दोनों की जगह नहीं है। नाजिमा की वजह से माहीद अपना फैसला भूल गया है लेकिन, माहीद कहता है सहर का हुस्ना से ज्यादा इस घर पर हक है। इसलिए वो अब यही रहेगी। हुस्ना अपना ड्रामा शुरू करती है लेकिन, माहीद कहता है ये सब उस पर काम नहीं करने वाला है। वही अब, सहर भी माहीद को कहती है उसे नहीं आना चाहिए था। माहीद सहर को रोकता है और कहता है परवेज अभी भी लापता है इसलिए उसे यही रहना चाहिए। इस दौरान दोनों के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, माहीद अपनी जिंदगी को लेकर कहता है उसकी जिदंगी चांद जैसी है दूर है और अकेला है। लेकिन इस बीच ही सहर कहती है उसे दूर से देखने वाला भी कोई है। क्योंकि, चांद में भी नूर है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here