34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

सहर होने को है 11th मई  2026 रिटेन अपडेट:  माहीद और सहर की नजदीकियां, कौसर के सामने आया सच

सहर होने को है 11th मई  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है परेशान माहीद को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां, माहीद का ख्याल सहर रख रही होती है और उसके हाथ सहला रही होती है।

परवेज का झूठ

सहर को माहीद कहता है उसे ठंड की वजह से कुछ एहसास नहीं हो रहा है। जिसके बाद माहीद की अंड करने के लिए सहर आग को और भी तेज करती है और आगे पीछे मशाल जला देती है। वही दूसरी तरफ, अब सहर की वजह से माहीद धीरे – धीरे ठीक हो रहा होता है और उसे बात करन की कोशिश करता है। सहर से माहीद पूरा मामला जानना चाहता है कि, क्या सब कुछ हुआ है ? सहर कुछ कहती नहीं है वो सिर्फ कहती है उसके जान पर खतरा था और सहर को बचाना था इसलिए उसने ये सब किया है। सहर को माहीद अपने करीब बुलाता है और कहता है उसे अब माहीद की चिंता छोड़ देनी चाहिए क्योंकि, सहर और उसके रास्ते अब अलग है। परवेज अपनी बेटी को मुनीरा को लेकर आता है और कौसर के साथ उसे टाइम स्पेंड करने की बात करता है। जहां कौसर अब मुनीरा से सच बुलवाने कि कोशिश करती है। कौसर कहती है कि, उसे परवेज ने सब कुछ बता दिया है ? मुनीरा कहती है हां सब कुछ कौसर अपनी झूठी बीमारी का नाटक करती है और कहती है कि किस तरह से उसे गुस्सा आते रहता है और वो हर किसी को बार – बार मारती रहती है लेकिन अब उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है इसलिए क्योंकि अब उसकी बेटी आ गई है। कौसर से मुनीरा डर जाती है और वो कहती है कि, वो एक नाटक कंपनी से आई हुई है। जिसकी वजह से वो ये सब कर रही थी। परवेज की प्लानिंग की तारीफ सफिया करती है और कहती है अच्छी चाल चली है। परवेज कहता है कि, उसे पता है कौसर जिद्दी है लेकिन, अब उसे समझना होगा कि, उसकी यही एक बच्ची है और सहर के तलाक के पेपर वो जाने नहीं देगा। कौसर वहां आकर धमकी देती है जिसकी वजह से परवेज उसे मुंह बंद करने के लिए कहता है और उसे सजा देता है।

माहीद का फैसला

माहीद अब सहर हमलावर के बारे में जानने की कोशिश करता है लेकिन, सहर कुछ कहती नहीं है अपनी गलती मान लेती है। माहीद को और भी ज्यादा शक हो जाता है जिसकी वजह से अब सहर को लेकर उसे लगने लगता है सहर झूठ कह रही है। माहीद धीरे – धीरे उठने की कोशिश करता है लेकिन सहर उस मना करती है क्यूंकि, चोट लगी हुई होती है। सहर खुद भी बाहर जाने से मना करती है क्योंकि उसने नाजिमा की मंगनी रुकवा दी है जिसके लिए अब नाजिमा भी उसे मारने की कोशिश करने वाली है। माहीद को सहर उसकी दुनिया में चले जाने के लिए कहता है लेकिन, सहर ये सब बातों पर कुछ कहती नहीं है। वही दूसरी तरफ सहर माहीद के लिए मिर्च गर्म करती है जैसी माहीद खाने से मना करता है लेकिन सहर उसे खाने के लिए कहती है क्योंकि, कही ना कही इसे माहीद जल्द ठीक हो जाएगा। सहर और माहीद के बीच इस दौरान नजदीकियां देखने को मिलती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, माहीद घर में पुलिस बुलाता है। जहां सहर कहती है माहीद पर हमला करने की कोशिश की गई थी। वसीम कहता है किस के पास क्या सबुत है ? वही पुलिस जांच करती है और नुकीला चांद मिलता है जिसे माहीद पर हमला किया जाने वाला होता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here