सहर होने को है 25th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब माहीद को मिला चुका है सहर के लिए सबुत।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां रिकॉर्डर को देखकर वो परेशान हो जाता है। लेकिन उसे अब किसी भी हालत में सहर को बचाना होता है।
फरीद की चिंता
सहर वसीम को कहती है जिसके लिए उसने सहर को किडनैप किया है उसे लगता है क्या माहीद उसे बचाने के लिए आएगा ? सहर अपना इमोशनल ड्रामा शुरू करती है और कहती है उसे कि, अब उसे सोचना होगा कि, माहीद तो नहीं आने वाला है। लेकिन सहर की जान खतरे में आ जाएगी। दरवाजे से चढ़कर सहर वसीम को बताती ह कि उसे ये सब में फंसना ही नहीं था लेकिन, फिर भी वो फंस गई है। उसके अब्बा ने कहा था नियाजियों से बदला नहीं लेना है लेकिन फिर भी वो बदला लेने पहुंच गई है सारी गलती उसकी है। वही दूसरी तरफ अब कौसर दरगाह में रहती है और फरीद वहां माहीद को देखने के लिए आता है लेकिन, माहीद के ना होने की वजह से फरीद निराश हो जाता है। जिसके बाद कौसर भी अपना नमाज अदा करने आती है और वो फरीद को देखती है जहां घायल जगह से फरीद को खून आ रहा होता है और वो फरीद की मदद करने जाती है लेकिन फरीद कौसर से दूर होने की कोशिश करता है और उसे कहता है, अमाल उसके हवाले हर देने के लिए लेकिन इस बात पर कौसर कुछ कहती नहीं है।
माहीद का वादा
हुस्ना को चिंता होती है। कितने सालों से उसने सब कुछ संभाल कर रखा था लेकिन अब सब बर्बाद हो जाएगा। हैदर वहां आता है और हुस्ना उसे सब चीजों पर ध्यान देने के लिए कहती है। जिसके बाद वसीम अपना पता फातिमा को बताता है और हुस्ना उसे पूछने की कोशिश करती है। हुस्ना उसे धमकाती है लेकिन फातिमा उसे कुछ कहती नहीं है। जिसके बाद अब वसीम और सहर प्लान बनाते है और उसे कहते है कि, माहीद को जल्द से जल्द बुलाने के लिए। सहर माहीद को फोन करती है उसे भला बुरा कहती है लेकिन साथ ही लोकेशन भेजती है। वहां के आसपास के चीजों के बारे में बताती है जिसे माहीद को ढूंढने में आसानी हो। माहीद को ये बात समझ आ जाती है और सहर को वो अब इंतजार करने के लिए कहता है। क्योंकि वो जल्द से जल्द वहां आ जायेगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, वसीम और माहीद के बीच मारपीट होती है। जहां,वसीम कहता है उसने गजाला को मारा नहीं है। ऐसे में पुलिस वहां आती है और वसीम को लेकर जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

