सहर होने को है 24th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब माहीद सहर और अपनी जिंदगी के लिए हो चुका है परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां माहीद अपनी अम्मी से बात करने के लिए कब्रिस्तान गया हुआ होता है।
सहर निकली घर से बाहर
माहीद का सिर्फ एक ही सवाल अपनी अम्मी से रहता है क्या उसे खुश रहने का हक नहीं है ? क्या उसकी जिंदगी में खुशियां नहीं आ सकती है ? कौसर और सहर बुआ जी और नाजिमा से बहस कर रही होती है। जहां सहर के कपड़ो को बुआ जी पैक कर रही होती है। वही कौसर अपनी बेटी सहर को यहां से चलने के लिए कहती है। लेकिन कौसर की बातों से सहर इंकार कर देती है और कहती है उसने माहीद को वादा किया हुआ है। जिसके बाद सहर दादा जान को लेकर भी खबर बता देती है कि, उसकी तबियत और भी ज्यादा खराब हो चुकी है इसलिए अब उन्हें ध्यान देने की जरूरत है। बुआ जी ये सुनक और भी ज्यादा परेशान होती है कि क्या सहर पढ़ी लिखी है ? सहर से बुआ जी पूछती है उसे कैसे पता है ये सब ? परवेज को डरा धमका कर फरीद वहां से भेज देता है। जहां, अब अमाल कहती है कौसर आंटी इसके साथ कैसे रहती होगी ? वही अमाल को लेकर सुल्ताना चिंता में रहती है कि इसे सच पता चलेगा तो क्या होगा ?
माहीद हुआ परेशान
सहर बताती है बाहर जिसने दिया उसने बताया था कि, दादा जाना कि तबियत और भी ज्यादा खराब हो चुकी है। नाजिमा कपड़े को पैक कर नीचे लेकर जाती है और सहर कहती है जब तक माहीद नहीं आ जाते वो नहीं जाएगी। माहीद अपनी दिल की बात कहकर बताता है कि, दादा जान ने उसका कितना साथ दिया है। जिसके बाद अब माहीद बाहर आता है और देखता है कि, बिना मां बाप के बच्चों को कुछ लोग किस तरह से परेशान कर रहे है और ऐसे में माहीद उनसे बहस करने लग जाता है। वसीम को इस चीज के लिए फोन आता है और वो खुश होता है कि, सहर और माहीद दोनों ही इस घर चले जाएंगे अब। लेकिन माहीद को तभी सहर का चेहरा याद आ जाता है और वो वहां से चले जाता है। वही दूसरी तरफ नाजिमा सहर को धक्का देती है जिसे माहीद पकड़ लेता है और सभी से पूछता है यहां चल क्या रहा है ?
सहर की चिंता
माहीद को बुआ जान कहती है यहां क्या – क्या हुआ है उसे अंदाजा भी नहीं है। माहीद कहता है उसे पता है और अब इसमें सहर और कौसर की गलती नहीं है। कौसर उसे घर से निकल जाती है माहीद के फैसले के बाद। जहां दादा जान पूछते है इस घर में क्या हो रहा है ? माहीद बात को संभालने के लिए कहता है कि, नाजिमा को लगा आज ही वो बाहर जा रहे है इसलिए बैग पैक कर दिया गया है लेकिन, ऐसा नहीं है वो कल जाएंगे। जिसके तुरंत बाद ही परवेज को रास्ते में सहर मिलती है और सहर का परेवज मजाक बनाता है कि, किस तरह से वो हार गई है ? लेकिन कौसर कहती है भले ही वो हारी हो लेकिन कोशिश नहीं रोकेगी। रात के समय सहर को नींद नहीं आती है जहां, वो माहीद को नीचे पॉटरी के पास देखती है और देखती है आग की वजह से उसका हाथ जलने वाला होता है। सहर माहीद को बचाने के लिए वहां आ जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर माहीद से कहती है अगर इस घर में उसे पढ़ने नहीं दिया जाएगा तो वो ये घर छोड़कर चली जाएगी। माहीद उसे ऐसा करने के लिए दोबारा पूछता है। जहां वो कहती है अगर माहीद चाहता है वो उसके साथ आजमगढ़ चले तो ये शर्त मानी होगी उसे।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

