30 C
Mumbai
Saturday, May 16, 2026

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’: जनवरी 2026 में दिखेगी पहली झलक

भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी भव्य फिल्मों और बेहतरीन कहानी कहने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर लंबे समय से चर्चाएं तेज हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भंसाली इस फिल्म की पहली झलक जनवरी 2026 में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

‘लव एंड वॉर’ एक महाकाव्य प्रेम कहानी है जिसमें बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल है। यह फिल्म एक ‘लव ट्राइएंगल’ पर आधारित है, जिसकी पृष्ठभूमि युद्ध के दौर की है। खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी राज कपूर की क्लासिक फिल्म ‘संगम’ से प्रेरित हो सकती है, जिसमें दोस्ती, प्यार और बलिदान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

सूत्रों के अनुसार, जनवरी में रिलीज होने वाली पहली झलक कोई सामान्य टीजर नहीं, बल्कि भंसाली की जादुई दुनिया का एक परिचय होगी। उम्मीद है कि मेकर्स फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर या सेट से कुछ चुनिंदा तस्वीरें साझा करेंगे।

हालांकि सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं, लेकिन भंसाली चाहते हैं कि दर्शक उनके विजन के अनुसार ही पात्रों को देखें। रणबीर और विक्की इसमें सेना के अधिकारियों की भूमिका में नजर आ सकते हैं। फिल्म की शूटिंग अब अंतिम चरण में है, इसलिए मेकर्स ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा करने के लिए जनवरी का समय चुना है।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल तेजी से चल रही है। हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मुंबई में एक शादी के सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की है। अब केवल फिल्म का क्लाइमेक्स शूट होना बाकी है।

जहां तक रिलीज का सवाल है, फिल्म को पहले मार्च 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब खबरें हैं कि इसे अगस्त 2026 तक टाला जा सकता है ताकि वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन पर बारीकी से काम किया जा सके।

इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टार कास्ट है। रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली लगभग 19 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं। रणबीर ने भंसाली की फिल्म ‘सावरिया’ से डेब्यू किया था। वहीं, विक्की कौशल पहली बार भंसाली के निर्देशन में काम करेंगे। आलिया भट्ट, जिन्होंने ‘गंगूबाई’ में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीता था, एक बार फिर भंसाली की नायिका के रूप में पर्दे पर जादू बिखेरने को तैयार हैं।

भंसाली अपनी फिल्मों के प्रचार के मामले में बहुत सतर्क रहते हैं। वह नहीं चाहते कि दर्शकों तक फिल्म का कोई भी कच्चा हिस्सा पहुंचे। यही वजह है कि उन्होंने जनवरी 2026 का चुनाव किया है ताकि वे फिल्म की पहली आधिकारिक झलक के रूप में एक ऐसा ‘एसेट’ पेश कर सकें जो फिल्म की टोन सेट कर दे। यह पोस्टर भी हो सकता है और एक मोशन ग्राफिक वीडियो भी, जो फिल्म के संगीत और विजुअल्स की एक झलक देगा।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here