सहर होने को है 1st जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब माहीद की बढ़ने वाली है जिम्मेदारी।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, सहर और माहीद एक – दूसरे की बातों को समझते है और उसे कहते है कि किस तरह से अब कौसर का सच लाने के लिए उन्हें लड़ना होगा।
माहीद बना मुफ़्ती
ऐसे में अब सहर आम वाले शक्श पर नजर बनाए हुए रखती है क्योंकि ये वही शक्श है जिसे माहीद और सहर दोनों ही सच उगलवा सकते है। वही अब सहर और अमाल नजर तो रखते है लेकिन नींद की वजह से अमाल बार – बार सो जाती है। जहां एक समय के बाद सहर उसे आराम करने के लिए कहती है। वही दूसरी तरफ अब सहर के नए मुफ्ती के लिए माहीद को चुना जाता है और मार्श्रय में तरह – तरह की बाते होती है। लेकिन माहीद की ये बात सुनकर हुस्ना आप ओ चाल बदलने की कोशिश करती है और कहती है अब उसे कुछ ना कुछ करना होगा इसलिए वो सभी के सामने माहीद के लिए खड़ी होती है और उसके लिए कहती है कि उसे अब चीजों को समझना होगा कि किस तरह से चीजें जा रही है। नवाब के फैसले से कोई खुश भी होता है लेकिन, माहीद एक माफी पत्र पढ़ता है और सभी से माफी मांगता है। इतना ही नहीं माहीद सभी के सामने कौसर का भी सच रखता है कि सच को छिपाने की कोशिश पूरी तरह से चल रही है। लेकिन जल्द से जल्द सच सामने आ जाएगा।
सहर हुई इमोशनल
इस बीच माहीद उस इंसान से भी गवाह दिलाता है जिसके पिंजड़े में कौसर का दुपट्टा फंसा हुआ था। ऐसे में अब हुस्ना को डर लगने लग जाता है कि अब क्या होने वाला है ? माहीद मार्श्रय के लोगों आ नाराजगी जताता है क्योंकि उसने अपनी उम्र दी है ये लोगों पर लेकिन किसी ने विश्वास तक नहीं किया है ? माहीद से सभी लोग माफी मांगते है और वहां से माहीद चला जाता है। लेकिन तब तक सहर का फोन आता है और माहीद को आने के लिए कहा जाता है। लेकिन अचानक से उसकी कार चाभी गिर जाती है और फोन रख कर माहीद चाभी लेते है। लेकिन, जब तक माहीद को सहर कुछ बताती तब तक हुस्ना माहीद की चाल को समझ जाती है और कौसर की लाश को ठिकाने लगाने के लिए कहती है। क्योंकि, अब देती हुई तो उसका सच सभी के सामने आ जाएगा। दूसरी तरफ अब हुस्ना हैदर को भी संभलकर काम करने के लिए कहती है क्योंकि ये सही वक्त नहीं माहीद से पंगा लेने का। सहर और अमाल जहां रहते है अचानक से मटके टूटने की आवाज आती है और सभी छिप जाते है एक झोपड़ी के अंदर और शख्स को शक जाता है कि, कोई तो है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, गुंडे को सबक सिखाने के लिए माहीद वहां आता है और जल्द से जल्द उसे सच बताने के लिए कहा जाता है। जिसके बाद सहर और माहीद के सामने सच आता है कि शक्श उसे सबक सिखाना चाहता था इसलिए उसने सहर की आवाज रिकॉर्ड करके कौसर को सबक सिखाया था।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

